मेरे बारे में ज्यादा मत सोचना ''बिग बॉस-8'' मैं ही होस्ट करुंगा!

मुंबई:बॉलीवुड में दबंग के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता सलमान खान बिग बॉस-8 को होस्ट करते नजर आयेंगे. खबरों की माने तो शो लिए उन्होंने हां कर दी है. भारतीय टेलीविजन का यह सबसे विवादित शो माना जाता है. इस शो में केवल उनको मौका दिया जाता है जो किसी न किसी कारण […]

मुंबई:बॉलीवुड में दबंग के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता सलमान खान बिग बॉस-8 को होस्ट करते नजर आयेंगे. खबरों की माने तो शो लिए उन्होंने हां कर दी है. भारतीय टेलीविजन का यह सबसे विवादित शो माना जाता है.

इस शो में केवल उनको मौका दिया जाता है जो किसी न किसी कारण से चर्चे में हों. हालांकि इस खबर ने सल्लू के फैंस के चेहरे पर खुशी की लहर ला दी है.

‘बिग बॉस’ प्रसारित करने वाले चैनल ने पुष्टि की है कि सलमान खान ने इस शो की मेजबानी के लिए हामी भर दी है. इसके साथ ही सलमान खान पांच बार लगातार इस शो की मेजबानी करेंगे. यूं तो ये शो अपने कंट्रोवर्सी के लिए खासा लोकप्रिय रहता है और जबरदस्त टीआरपी मिलती है, लेकिन सलमान खान की मौजूदगी में टीआरपी में उछाल की उम्मीदें उफान पर रहती हैं.

सलमान इस शो को अपने अंदाज में पेश करते हैं. वह अपने फैंस की उत्तेजना को समझते हैं इसलिए वैसा ही शब्दों और बॉडीलैंग्वेज का इस्तेमाल करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >