मैं ऐसी फिल्‍म बनाउंगा जिसे देखकर गर्व हो-शाहरूख खान

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरूख खान एक ऐसी फिल्‍म बनाने वाले है जिसपर उन्‍हें गर्व हो. जी हां मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान शाहरूख ने बताया कि,’मेरा सबसे बड़ा सपना मरने से पहले सबसे खूबसूरत फिल्म बनाने का है जिसे दुनिया में हर कोई देखे और उसपर गर्व महसूस करे. 48 वर्षीय अभिनेता […]

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरूख खान एक ऐसी फिल्‍म बनाने वाले है जिसपर उन्‍हें गर्व हो. जी हां मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान शाहरूख ने बताया कि,’मेरा सबसे बड़ा सपना मरने से पहले सबसे खूबसूरत फिल्म बनाने का है जिसे दुनिया में हर कोई देखे और उसपर गर्व महसूस करे.

48 वर्षीय अभिनेता शाहरूख खान ने कहा कि वह छोटे सपने देखते हैं और अपने बच्चों को स्वस्थ और खुश देखना चाहते हैं.शाहरूख आने वाली फिल्म ‘मैड अबाउट डांस’ के एक प्रचार कार्यक्रम के लिए आए थे.

शाहरूख खान खुद को ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ के नाम से संबोधित किए जाने पर लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं. कुछ दिनों पहले सलमान ने भी शाहरूख को किंग ऑफ बालीवुड कहा था. जब शाहरूख से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सभी एक दूसरे का आदर करते हैं. मुझे लगता है कि हमने अब तक अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया है. मेरा मानना है कि हमने जो भी नाम कमाया है, वह अपनी कड़ी मेहनत से ही हासिल किया है. हम कई साल से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं.

इनदिनों शाहरूख अपनी आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त है और उन्‍होंने यहां तक कह डाला है कि यह एक सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म है. किंग खान का ये सपना भी जल्‍द पूरा होगा क्‍योंकि प्रशंसकों की दुआएं उनके साथ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >