खुद को सीमित नहीं करना चाहती अलाया, कही ये बात

Alaia F film Jawaani Jaaneman:मैं खुद को सीमित नहीं करना चाहती हूं. यह बात फिल्म ‘जवानी जानेमन’से बॉलीवुड करियर का आगाज करने जा रही अलाया एफ. ने कही है. उनका कहना है कि वह अपने हर विकल्प का इस्तेमाल करना चाहती हैं ताकि सबसे बेहतर को तलाश सकें. अलाया ने एक साक्षात्कार में कहा कि […]

Alaia F film Jawaani Jaaneman:मैं खुद को सीमित नहीं करना चाहती हूं. यह बात फिल्म ‘जवानी जानेमन’से बॉलीवुड करियर का आगाज करने जा रही अलाया एफ. ने कही है. उनका कहना है कि वह अपने हर विकल्प का इस्तेमाल करना चाहती हैं ताकि सबसे बेहतर को तलाश सकें.

अलाया ने एक साक्षात्कार में कहा कि मैं अपने आपको सीमित नहीं करना चाहती. मैं अपने सभी विकल्पों का इस्तेमाल करना चाहती हूं…ताकि सबसे बेहतर (विकल्प) का पता चल सके. साथ ही मैं यह देखने को भी उत्साहित हूं कि मुझे कैसे मौके मिलते हैं.

उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि लोगों को मेरा काम पसंद आ रहा है, उसकी सराहना कर रहे हैं और मुझ पर ध्यान दे रहे हैं. मैं अपने काम से लोगों को चौंकाना चाहती हूं….” नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में अलाया ने सैफ अली खान की बेटी की भूमिका निभायी है.

फिल्म 31 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. अलाया कबीर बेदी की नाती और अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >