ऐश्‍वर्या ने इस अंदाज में पति अभिषेक को किया बर्थडे विश

अभिनेता अभिषेक बच्‍चन आज अपना 44वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके को उनकी पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने और ‘खास’ बना दिया. देर रात उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक तसवीर साझा की है जिसमें पूरा बच्‍चन परिवार एकसाथ नजर आ रहा है. इस तसवीर को शेयर करते हुए ऐश्‍वर्या ने कैप्‍शन में लिखा- […]

अभिनेता अभिषेक बच्‍चन आज अपना 44वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके को उनकी पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने और ‘खास’ बना दिया. देर रात उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक तसवीर साझा की है जिसमें पूरा बच्‍चन परिवार एकसाथ नजर आ रहा है.

इस तसवीर को शेयर करते हुए ऐश्‍वर्या ने कैप्‍शन में लिखा- ‘प्‍यार, हमेशा.’ तसवीर में अमिताभ बच्‍चन, जया बच्‍चन, अभिषेक बच्‍चन, ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और आराध्‍या नजर आ रही हैं. सामने केक रखा हुआ है.

https://www.instagram.com/p/B8KJhv0JXaL/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

बर्थडे केक बेहद खास है और ऐश्‍वर्या ने इसे सोच-समझ कर डिजाइन करवाया है. इस केक में अभिषेक की कुछ पसंदीदा चीजें नजर आ रही हैं. केक पर फुटबॉल बना है, फोन और उनकी कबड्डी टीम जयपुरी पिंक पैथर्स का लोगो.

ऐश्‍वर्या ने एक सेल्‍फी भी शेयर की है जिसमें पति अभिषेक और आराध्‍या के साथ नजर आ रही हैं. इस तसवीर में आराध्‍या अपने पापा अभिषेक को बर्थडे विश कर रही हैं. इसपर कैप्‍शन लिखा है- हैप्‍पी बर्थडे बेबा पापा, प्‍यार प्‍यार प्‍यार हमेशा.’

https://www.instagram.com/p/B8KKotuJKWh/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

अभिषेक बच्‍चन की बहन श्वेता बच्‍चन ने भी एक प्‍यारी सी तसवीर शेयर कर उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनायें दी हैं. उन्‍होंने बचपन की तसवीर शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा,’ हमेशा के लिए और आपके साथ एक दिन, दो के लिए बनाई गई साइकिल पर.’ उन्‍होंने एक केक और दिल का इमोजी भी बनाया है. श्वेता और अभिषेक एक खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं.

https://www.instagram.com/p/B8KFwtFJcnJ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

अभिषेक बच्‍चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इनदिनों वह आनेवाली वेब सीरीज ‘ब्रीथ सीजन 2’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसके अलावा उन्‍होंने बॉब विश्‍वास की शूटिंग भी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >