प्रियंका चोपड़ा ने ब्‍लू साड़ी में ढाया कहर, PHOTO

प्रियंका चोपड़ा लगातार किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब उनकी एक नयी तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. प्रियंका ने इंस्‍टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की है जिसमें वह ब्‍लू साड़ी में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस तसवीर पर उनके पति निक […]

प्रियंका चोपड़ा लगातार किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब उनकी एक नयी तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. प्रियंका ने इंस्‍टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की है जिसमें वह ब्‍लू साड़ी में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस तसवीर पर उनके पति निक जोनास का कमेंट ने लोगों को ध्‍यान खींचा है.

निक जोनास ने कमेंट किया- "Stunning". अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी प्रियंका चोपड़ा के इस लुक ने इंप्रेस किया है. उन्‍होंने कमेंट किया- "Stunnnnningggg," फैंस उनकी इस तसवीर को बेहद पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B7gjghjJUSZ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

एक फैन ने कमेंट किया- बेहद खूबसूरत.’ एक और फैन ने लिखा- सुंदर और प्रेरणादायी तसवीर.’ एक और फैन ने लिखा- साड़ी में आप और ज्‍यादा खूबसूरत लगती हैं.’ प्रियंका ने ओपन हेयर और झुमकों के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. उन्‍होंने मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं.

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रिटेन के अभिनेता रिचर्ड मैडन के साथ ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी. अमेजन स्टूडियो की योजना ‘सिटाडेल’ के साथ कई सीरीज वाली फ्रेंचाइजी शुरू करने की है और स्थानीय प्रोडक्शन इटली, भारत तथा मैक्सिको में भी तैयार किए जाएंगे.

इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी. रिचर्ड मैडन एचबीओ की ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और नेटफ्लिक्स सीरीज ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >