अबराम ने किया कुछ ऐसा, फूले नहीं समा रहे शाहरुख खान

शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम सुर्खियों में आ गये हैं. 6 साल के अबराम ने पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान को प्राउड मोमेंट दिया है और इस बात पर शाहरुख खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. असल में अबराम खान ने अपने स्कूल की रेस में दो मेडल जीते हैं. […]

शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम सुर्खियों में आ गये हैं. 6 साल के अबराम ने पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान को प्राउड मोमेंट दिया है और इस बात पर शाहरुख खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. असल में अबराम खान ने अपने स्कूल की रेस में दो मेडल जीते हैं. अबराम की जीत से पापा शाहरुख खान बहुत खुश और गर्वित हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया पर अबराम संग फोटो के कोलाज को शेयर करते हुए लिखा, ‘रेस में एक दिन… मेरा छोटा सा गोल्ड मेडल अपने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ आज रेस जीत गया.’ शाहरुख के साथ-साथ उनकी पत्नी गौरी ने भी अबराम और शाहरुख की फोटो शेयर की हैं.

https://www.instagram.com/p/B7apTr_hBpw/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

तसवीर में बाप-बेटे स्माइल कर रहे हैं और जीत का सर्टिफिकेट लिए हुए हैं. ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख ने अबराम की उपलब्धि को फ्लॉन्ट किया हो. इससे पहले उन्होंने अबराम का टायक्वोंडो के ड्रेस में फोटो शेयर किया था, जिसमें अबराम बढ़िया पोज दे रहे थे.

उन्होंने बताया था कि कैसे अबराम येलो बेल्ट हैं. शाहरुख के बाकी बच्चों- बेटी सुहाना खान और बड़े बेटे आर्यन खान ने भी टायक्वोंडो की ट्रेनिंग ली हुई है. इसके अलावा शाहरुख खान अपने बेटे अबराम संग अन्य फोटो भी शेयर करते रहते हैं. शाहरुख के फैन अबराम को फिल्मों में देखना चाहते हैं.

उन्होंने ट्विटर पर चले #AskSrk सेशन के दौरान पूछा भी था कि शाहरुख, अबराम संग काम कब करेंगे. शाहरुख ने कहा था कि जब भी उन्हें अबराम की डेट मिलेगी तभी काम शुरू देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >