हिंदुओं के जीवन जीने का आइडिया है पसंद: सैफ अली खान

सैफ अली खान और फिल्‍म ‘जवानी जानेमन’ से डेब्‍यू करनेवाली अभिनेत्री आलिया फर्नीचरवाला अपनी फिल्‍म के एक इवेंट में पहुंचे थे. मौके पर फिल्‍म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी भी मौजूद थे. इस इवेंट के दौरान सैफ अली खान बेहद मस्‍‍ती के मूड में नजर आये. उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें हिंदुओं के जीवन जीने का आइडिया […]

सैफ अली खान और फिल्‍म ‘जवानी जानेमन’ से डेब्‍यू करनेवाली अभिनेत्री आलिया फर्नीचरवाला अपनी फिल्‍म के एक इवेंट में पहुंचे थे. मौके पर फिल्‍म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी भी मौजूद थे. इस इवेंट के दौरान सैफ अली खान बेहद मस्‍‍ती के मूड में नजर आये. उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें हिंदुओं के जीवन जीने का आइडिया काफी पसंद है.

‘जवानी जानेमन’ फिल्‍म का गाना ‘दिल लुटेया’ सॉन्ग 2 दिन बाद ऑनलाइन जारी किया जायेगा. सैफ ने बताया कि उनकी इस फिल्‍म का ट्रेलर बेटी सारा (सारा अली खान) को बहुत ज्‍यादा पसंद आया है.

जब सैफ से सवाल किया गया कि क्‍या कभी उन्‍हें अपनी जवानी के ढलने का डर लगता है ? जवाब में उन्‍होंने कहा,’ नहीं, कभी भी नहीं. मुझे जवानी ढलने का कभी डर नहीं लगा और न ही लगता है, क्‍योंकि मेरी मेरी जवानी तो कब की ढल चुकी थी. सच कहूं तो मैंने कभी सोचा भी नहीं, मुझे लगता है कि आप दिल से खुद को यंग महसूस करते हैं, आप अच्‍छा महसूस करते हैं.’

सैफ ने आगे कहा,’ मुझे बूढ़ा तो नहीं होना है, लेकिन मैं खुश हूं. मैं अपने दिमाग से क्लियर हूं. मुझे ज्‍यादा यंग लगने को कोई प्रेशर है ही नहीं. जब तक काम मिलता है, मिलता रहेगा, जब रिटायर करेंगे तो रिटायर हो जायेंगे, चिल‍ करेंगे.’

सैफ ने कहा,’ आपको पता होना चाहिये कि आप किस तरह अपना जीवन बिताना चाहते हैं. मुझे जीवन बिताने का यह हिंदू आइडिया पसंद है. एक समय होता है जब आपको पैसा कमाना है, एक टाइम होता है आपको रिलैक्‍स करना है. जीवन में हर काम का एक समय होता है. मुझे बूढ़े होने में कोई इश्‍यू नहीं है, मैं उसके लिए तैयार हूं.’

बता दें कि, ‘जवानी जानेमन’ में सैफ अली खान के अलावा आलिया फर्नीचरवाला और तब्‍बू लीड रोल में हैं. फिल्‍म 31 जनवरी को रिलीज हो रही है. सैफ इससे पहले फिल्‍म ‘तानाजी : द अनसंग वॉरियर’ में नजर आ रहे हैं जो बॉक्‍स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >