स्‍वरा भास्‍कर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, कहा- आधारहीन हमला

अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर अक्‍सर पॉलिटिकल बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं तो कभी ट्रोलर्स उनके निशाने पर रहते हैं. अभिनेत्री किसी भी मामले पर खुलकर अपना पक्ष रखती हैं. एक बार फिर स्‍वरा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. पिछले दिनों स्‍वरा भास्‍कर […]

अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर अक्‍सर पॉलिटिकल बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं तो कभी ट्रोलर्स उनके निशाने पर रहते हैं. अभिनेत्री किसी भी मामले पर खुलकर अपना पक्ष रखती हैं. एक बार फिर स्‍वरा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

पिछले दिनों स्‍वरा भास्‍कर ने नागरिकता संशोधन बिल (CAA) और नेशनल रजिस्‍टार ऑफ सिटिजन (NRC) बिल का विरोध किया था. इसके बाद ट्रोलर्स ने उनका ए‍क वीडियो वायरल कर दिया था.

वीडियो में स्‍वरा कहती नजर आ रही हैं- मेरे पास न बर्थ सर्टिफिकेट है, न पासपोर्ट और न ही जमीन के कागजात, कल को मेरा नाम NRC से छूट गया तो…’. उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक यूजर ने उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’ अज्ञान और अशिक्षा का एक और शानदार उदाहरण. अगर आपके पास ज्ञान नहीं है, तो बेहतर न बोलें. एक सार्वजनिक व्यक्तित्व होने के नाते, आप अपने आचरण में अव्यवसायिक नहीं हो सकते. यह स्पष्ट है कि स्वरा भास्कर ने अधिनियम को नहीं पढ़ा है.गैर जिम्मेदार!’

एक और यूजर ने लिखा,’ स्वरा भास्कर उन दुर्लभ भारतीयों में से एक हैं, जिन्होंने बिना पासपोर्ट के विदेश यात्रा की है और बिना पैन के कर का भुगतान करते हैं.’

इस ट्रोलर्स को जवाब देते स्‍वरा भास्‍कर ने लिखा,’ इन लोगों को केवल आधारहीन हमला करना आता है. मुझे उम्मीद है कि #Bollywood भी खुद को कानून के अनैतिक संवैधानिक अमानवीय सेट के लिए बड़े प्रचार में मोहरा बनने की अनुमति नहीं देगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >