शादी के पहले बच्चे वाह जैकलीन वाह!

मुंबई: ‘किक’ में एक डॉक्टर की भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडीस की जिंदगी में शादी की अहम भूमिका है. 2009 में ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जैकलीन की फिल्म किक अभी भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इस फिल्‍म ने 200 करोड़ का आंकड़ा […]

मुंबई: ‘किक’ में एक डॉक्टर की भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडीस की जिंदगी में शादी की अहम भूमिका है. 2009 में ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जैकलीन की फिल्म किक अभी भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इस फिल्‍म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

जैकलीन ने शादी करने संबंधी एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके लिये शादी बहुत महत्व रखती है. जैकलीन ने कहा कि मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं. आखिर मैं भी चाहती हूं कि मेरे क्यूट बच्चे हों. जब मैं छोटी थी तो मुझे गुड़िया से खेलना बहुत अच्छा लगता था. अपनी गुड़ियाओं को ही मैं कभी-कभी अपने छोटे बच्चे की तरह ट्रीट करती थी. अब बड़ी हो गई हूं तो इसके मायने अच्छी तरह समझ चुकी हूं.

जैकलीन ने कहा कि मुझे ऐसा पार्टनर चाहिये जो लाइफ की पूरी जर्नी में मेरे साथ रहे और मुझे समझे. छोटी-छोटी खुशियां देने में भी वह पीछे नहीं हटें. फिल्म किक की सफलता से वह काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि मैं आने को लकी मानती हूं कि सलमान के साथ मुझे काम करने का अवसर मिला. भविष्‍य में मौका मिला तो मैं उनके साथ और फिल्में करना चाहूंगी.सलमान एक ऐसे अभिनेता हैं जो नये कला‍कारों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं. वह एक अच्छे अभिनेता के साथ साथ एक अच्छे व्यक्ति भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >