मुंबई : सलमान खान की फिल्म दबंग 3 ऑनलाइन लीक हो गयी. फिल्म का दर्शक खासकर सलमान खान के फैन्स लंबे समय से इतंजार कर रहे थे. सलमान ने भी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी. दबंग सीरीज की यह तीसरी फिल्म है. अरबाज अपनी फिल्म को लेकर खूब मेहनत करते रहे हैं ऐसे में फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से अरबाद को नुकसान हो सकता है.
फिल्म तमिलरॉकर्स पर लीक हुई है. साउथ एक्टर किच्चा सुदीप फिल्म में विलेन बल्ली का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म साउथ में भी पकड़ रखने वाली है. अब फिल्म लीक हो गयी तो मेकर्स को इससे काफी नुकसान होने की संभावना है. यह पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म ऑनलाइन लीक हुई हो. स्टार्स भी फिल्म छोटी स्क्रीन पर नहीं बड़ी स्क्रीन पर देखने की अपील करते रहे हैं.
सलमान ने फिल्म को लीक होने से बचाने की पूरी कोशिश की. शूट के दौरान भी सलमान ने पूरी सेक्योरिटी रखी थी ताकि फिल्म के सेट से भी कोई फोटो लीक ना हो, लेकिन अब फिल्म ही ऑनलाइन लीक हो गई है. तमिलरॉकर्स पर पहले भी कई फिल्में लीक हुई है जिनमें बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की अहम फिल्में शामिल है. बॉक्स ऑफिस पर 30-35 पर्सेंट की ओपनिंग मिली है. दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है.
