दोबारा शादी नही करेगी करिश्‍मा : करीना

‘लोलो’ यानि बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपनी दूसरी शादी के बारे में आ रही अफवाहों को सिरे से नकार दिया है. करिश्‍मा ने दस साल तक चली अपनी शादी के बाद तलाक लिया है. तलाक लेने के बाद करिश्मा की दूसरी शादी की खबरें तेजी से आ रही है, लेकिन करिश्‍मा ने […]

‘लोलो’ यानि बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपनी दूसरी शादी के बारे में आ रही अफवाहों को सिरे से नकार दिया है. करिश्‍मा ने दस साल तक चली अपनी शादी के बाद तलाक लिया है. तलाक लेने के बाद करिश्मा की दूसरी शादी की खबरें तेजी से आ रही है, लेकिन करिश्‍मा ने इसे गलत बताया है.

अब करिश्मा की बहन और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इन सभी अफवाहों को बकवास बताया है. एक इंटरव्यू में बेबो ने कहा, ‘साथ रहकर लड़ते रहने से अच्छा है कि अलग होकर शांति से जिंदगी बिताई जाए. लेकिन लोलो अब कभी शादी नहीं करेंगी. उन्हें अकेला छोड़ दो, अभी उनका तलाक भी नहीं हुआ है. यह उनके लिए बहुत दुखद समय है.’

करीना ने अपनी फैमिली शुरु करने की अफवाहों का भी स्पष्ट रुप से जवाब देते हुए कहा कि, ‘मैंने और सैफ ने अगले दो साल तक बच्चे नहीं करने का फैसला किया है. फिलहाल हम अपने कैरियर पर ध्यान दे रहे हैं और अपने नए घर को बनवा रहे हैं. जब भी मैं मां बनूंगी तो वो बेबी मेरी जिंदगी होगा.’

फिलहाल करीना आनी फिल्‍म ‘सिंघम रिटर्न्‍स’ को लेकर प्रमोशन में बिजी है. बहुत जल्‍द बेबो महिला पुलिस आधारित फिल्‍म में आ सकती है. करीना नहीं चाहती कि उनकी बहन लोलो की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी करे. करीना का मानना है कि ऐसी खबरें परेशान करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >