करीना ने सास शर्मिला से पूछा बेटी और बहू में अंतर, अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब

करीना कपूर इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘गुड न्यूज’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी मुख्य भूमिका में हैं. लेकिन फिल्म से इतर करीना कपूर एक रेडियो शो भी होस्ट करती हैं जिसका नाम है ‘इश्क’. इस शो के जरिए करीना कपूर कलाकारों का […]

करीना कपूर इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘गुड न्यूज’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी मुख्य भूमिका में हैं. लेकिन फिल्म से इतर करीना कपूर एक रेडियो शो भी होस्ट करती हैं जिसका नाम है ‘इश्क’. इस शो के जरिए करीना कपूर कलाकारों का इंटरव्यू लेती हैं और उनसे बातचीत करती हैं.

खास बात तो यह है कि इस बार उनके शो में उनकी सास और बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने एंट्री की. जिनके साथ एक्ट्रेस ने कई बातें कीं, लेकिन इसी बीच करीना ने शर्मिला टैगोर से बहू और बेटी में फर्क पूछा, जिसपर शर्मिला टैगोर ने जबरदस्त जवाब दिया.

उन्होंने कहा कि जो किसी का भी दिल जीत ले. बेटी वह है, जिसके साथ आप बड़े हुए हैं. हैं ना? तो आप उसके स्वभाव को जानते हैं, आप जानते हैं कि किस चीज से उसे गुस्सा आता है और कैसे उसे संभालना है. आप अपने बहू से तब मिलेंगे, जब वह पहले से ही व्यस्क हैं और आप नहीं जानते की उसका स्वभाव किस प्रकार का है, तो इस तरह उनसे घुलने-मिलने में समय लगता है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ एक नयी लड़की, आपकी बहू आपके घर आती है तो आपको उसका स्वागत करने की आवश्यकता है.’ इस दौरान करीना कपूर ने अपनी सास शर्मिला टैगोर से पूछा कि आपकी आंखों का तारा कौन है, तैमूर, सारा, इब्राहीम या इनाया ? इस पर भी शर्मिला टैगोर ने कहा कि मुझे अभी जीना है और मैं जाहिर तौर पर कमेंट नहीं कर सकती.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ सभी एक-दूसरे से काफी अलग हैं. यह काफी शानदार है कि मेरे दो युवा पोते-पोती हैं और दो बहुत छोटे पोते-पोती हैं. ऐसे में मुझे दोनों का ही आनंद मिलता है. सारा का इंटरव्यू मुझे काफी पसंद आया और मुझे उसपर गर्व है. वहीं, इब्राहीम ही एक ऐसा है, जो सच में पटौदी लगता है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >