अभिनेत्री रकुलप्रीत का खुलासा- हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार

अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह एकबार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. उनकी गिनती साउथ सिनेमा की दिग्‍गज अभिनेत्र‍ियों में होती है. हाल ही में रकुलप्रीत ने खुलासा किया कि अपने फिल्‍मी करियर के दौरान वह बॉडी शेमिंग की शिकार हो चुकी हैं. इसके अलावा भी उन्‍होंने अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर कई बड़े खुलासे किये. रकुलप्रीत […]

अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह एकबार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. उनकी गिनती साउथ सिनेमा की दिग्‍गज अभिनेत्र‍ियों में होती है. हाल ही में रकुलप्रीत ने खुलासा किया कि अपने फिल्‍मी करियर के दौरान वह बॉडी शेमिंग की शिकार हो चुकी हैं. इसके अलावा भी उन्‍होंने अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर कई बड़े खुलासे किये.

रकुलप्रीत ने पिं‍कविला को दिये अपने इंटरव्‍यू में कहा, मैं सामान्‍य चेहरे वाली लड़की थी. एक दिन मुझे किसी ने कहा कि आप बहुत अच्‍छी और प्‍यारी हैं लेकिन आपके साथ परेशानी है कि आप सामान्‍य चेहरे वाली हैं.’

र‍कुलप्रीत ने कहा कि वह अभी भी ऐसे कमेंट्स से उबर नहीं पाईं. उन्‍होंने कहा,’ आप हर किसी से उम्‍मीद नहीं रख सकती. मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई मुझे पसंद नहीं करता, लेकिन मैं खुद से बहुत प्‍यार करती हूं. जब आप खुद से प्‍यार करते हैं तो आप खुद को स्‍वीकारते हैं. आप ऐसे ही जीत जाते हैं.’

बता दें कि, रकुलप्रीत सिंह ने फिल्‍म यारियां से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. लेकिन उन्‍हें असली पहचान फिल्‍म ‘दे दे प्‍यार दे’ से मिली. फिल्‍म में उन्‍होंने खुद से 24 साल बड़े अजय देवगन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >