Sab Kushal Mangal: 21 साल छोटी लड़की से शादी करने चले अक्षय, देखें मजेदार Trailer

Sab Kushal Mangal Trailer Out: भोजपुरिया स्टार रवि किशन की बेटी रीवा किशन और पद्मिनी कोल्‍हापुरेके बेटे प्रियंका शर्मा, आने वाली फिल्‍म ‘सब कुशल मंगल’ से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं. इस फिल्‍म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जो काफी मजेदार नजर आ रहा है. रीवा किशन और प्रियांक की […]

Sab Kushal Mangal Trailer Out: भोजपुरिया स्टार रवि किशन की बेटी रीवा किशन और पद्मिनी कोल्‍हापुरेके बेटे प्रियंका शर्मा, आने वाली फिल्‍म ‘सब कुशल मंगल’ से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं. इस फिल्‍म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जो काफी मजेदार नजर आ रहा है. रीवा किशन और प्रियांक की इस पहली फिल्‍म में तड़का लगायेंगे अक्षय खन्ना, जो इस फिल्‍म में अधेड़ उम्र के विलेन बने नजर आएंगे.

2 मिनट 37 सेकेंड का यह ट्रेलर गुदगुदाता है. वहीं मूंछ वाले विलेन के रूप में अक्षय खन्ना जम रहे हैं. फिल्म में सतीश कौशिक और सुप्रिया पाठक कपूर भी दिखाई देंगी. ‘सब कुशल मंगल’ अगले साल 3 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म ‘सब कुशल मंगल’में मंदिरा (रीवा) और पप्‍पू (प्रियांक) एक दूसरे से प्‍यार करते हैं और जल्‍द ही शादी करना चाहते हैं. वहीं, दूसरों की जबरदस्‍ती शादी कराने वाले बाबा भंडारी यानी अक्षय का दिल खुद मंदिरा पर आ जाता है. यहीं से आता है लव ट्राएंगल.

आप भी देखें ट्रेलर-

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘सब कुशल मंगल’ की कहानी बिहार में प्रचलित ‘पकड़ौआ विवाह’ पर आधारित है. ‘पकड़ौआ विवाह’ में पहले लड़के का अपहरण कर लिया जाता है और फिर उसे घर ले जाकर उसकी शादी करा दी जाती है.

‘सब कुशल मंगल’ का निर्देशन करण विश्वनाथ कश्यप कर रहे हैं. इस फिल्म से प्राची नितिन मनमोहन बतौर निर्माता बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रही हैं. इसका मतलब यह किइस फिल्म के दो लीड कलाकार समेत निर्माता का भी डेब्यू है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >