''पानीपत'' पर बन रहे बेहिसाब मीम्स से अर्जुन कपूर खफा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म पानीपत इन दिनों काफी चर्चा में है. एक और जहां अर्जुन कपूर के फैन्स फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद से ही फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं, वहीं एक खेमा ऐसा भी है जो फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर की रिलीज के […]

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म पानीपत इन दिनों काफी चर्चा में है. एक और जहां अर्जुन कपूर के फैन्स फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद से ही फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं, वहीं एक खेमा ऐसा भी है जो फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही इस पर मीम्स बना रहा है और फिल्म को जमकर ट्रोल कर रहा है.

ऐसे लोगों के बारे में अर्जुन कपूर ने कहा, हर कोई ट्रोल होता है. मुझे लगता है कि निगेटिव और बिटर होना लोगों की आदत में आ गया है. संभवतः उन चीजों की वजह से जो वे अपनी निजी जिंदगी में झेलते हैं. जो कुछ वे अपनी निजी जिंदगी में जी रहे हैं उसका प्रभाव काफी नकारात्मक रूप से प्रतिबिंबित होता है.

अर्जुन ने कहा कि वह खुद का मजाक उड़ाए जाने का बुरा नहीं मानते हैं. उन्होंने कहा, मैं बुरा नहीं मानता अगर लोग मेरा मजाक बनाते हैं, लेकिन अगर आप इस फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं तो आप उन लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौझावर कर दिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >