Housefull 4 Box Office Collection: अक्षय की मल्टीस्टारर फिल्म ने अब तक कितने कमाये?

मुंबई : अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘हाउसफुल 4’ शुरुआती तीन दिन में 53 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. 25 अक्तूबर को रिलीज हुई फरहाद समजी निर्देशित इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म ने पहले दिन 19.09 करोड़ रुपये की कमाई की. निर्माता […]

मुंबई : अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘हाउसफुल 4’ शुरुआती तीन दिन में 53 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी.

25 अक्तूबर को रिलीज हुई फरहाद समजी निर्देशित इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म ने पहले दिन 19.09 करोड़ रुपये की कमाई की. निर्माता साजिद नाडियादवाला ने कहा कि त्योहारों के दिन होने के बावजूद लोग फिल्म देखने आये और उसका आनंद लिया.

उन्होंने त्योहार खत्म होने पर कुछ दिन में और अच्छी कमाई की उम्मीद जतायी. फिल्म में रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा ने भी अभिनय किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >