ऐश्‍वर्या राय की ड्रेस देख भड़के डिजायनर, बोले – आपके पास दुनिया की…

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में अपना डेब्‍यू किया. अभिनेत्री यहां बेटी आराध्‍या संग पहुंचीं थीं और रैंप पर वह फ्लोरल प्रिंट के पर्पल कलर की ड्रेस में नजर आईं. एक तरफ इस डेब्‍यू को लेकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे थे. वहीं भारतीय डिजायनर वेंडल रॉड्र‍िक्‍स को उनका कुछ […]

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में अपना डेब्‍यू किया. अभिनेत्री यहां बेटी आराध्‍या संग पहुंचीं थीं और रैंप पर वह फ्लोरल प्रिंट के पर्पल कलर की ड्रेस में नजर आईं. एक तरफ इस डेब्‍यू को लेकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे थे. वहीं भारतीय डिजायनर वेंडल रॉड्र‍िक्‍स को उनका कुछ खास पसंद नहीं आया. उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्‍टाग्राम पर तसवीर पोस्‍ट कर कमेंट में ऐश्‍वर्या राय के लुक का मजाक उड़ाया है. उनका यह पोस्‍ट तेजी से वायरल हो रहा है.

फैशन डिजायनर ने तसवीर के साथ ऐश्‍वर्या राय के डिजायनर को लिखा,’ आपके पास दुनिया की सबसे सुंदर लड़कियों में से एक चेहरा है और यह आप पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे तैयार करते हैं.’

साथ ही डिजायनर वेंडल रॉड्र‍िक्‍स ने यह भी कहा कि यह अगले महीने होनेवाले हैलोवीन का लुक है. बता दें कि ऐश्‍वर्या ने फ्लोरल प्रिंट की पर्पल ड्रेस के साथ फर के शूज कैरी किये थे. इस दौरान ऐश्‍वर्या ने बन बनाया हुआ था. पर्पल रंग का ग्लिटर आईशौडो और शाइनिंग रेड कलर की लिपस्टिक उनके लुक को कंप्‍लीट कर रहा था.

आराध्‍या ने भी अपनी मां के साथ फ्लोरल ड्रेस कैरी की हुई थी. बता दें कि ऐश्‍वर्या राय पिछले काफी समय से फिल्‍मों से दूर हैं. हालांकि इवेंट्स और खास मोकों पर वह स्‍पॉट की जाती हैं. पिछले दिनों ऐश्‍वर्या बेटी आराध्‍या के साथ स्‍कूल पहुंची थीं. दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >