जानिए क्यों दीया मिर्जा कर रही है ”18 अक्टूबर” का इंतजार!
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री-निर्माता दीया मिर्जा ने खुलासा कर दिया है कि वो 18 अक्टूबर को परिणय सूत्र में बंध जायेंगी. दीया अपने मंगेतर साहिल सांगा के साथ दिल्ली में शादी करेंगी.... दीया ने शादी की पुष्टि की और बताया कि, ‘आखिरकार हमने हमारी शादी की तारीख पक्की कर ली. मैं और साहिल 18 अक्टूबर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 31, 2014 6:13 PM
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री-निर्माता दीया मिर्जा ने खुलासा कर दिया है कि वो 18 अक्टूबर को परिणय सूत्र में बंध जायेंगी. दीया अपने मंगेतर साहिल सांगा के साथ दिल्ली में शादी करेंगी.
...
दीया ने शादी की पुष्टि की और बताया कि, ‘आखिरकार हमने हमारी शादी की तारीख पक्की कर ली. मैं और साहिल 18 अक्टूबर को शादी करेंगे.’
शादी दिल्ली में होगी, जिसमें दीया और साहिल के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. अपने फिल्मोद्योग के दोस्तों के लिए दीया संभवत: मुंबई में शानदार रिसेप्शन करेंगी.
साहिल का परिवार दिल्ली में रहता है, इसलिए शादी की सभी रस्में दिल्ली में होंगी.
दिया ने बताया, ‘चुनी गई तारीख पर दिल्ली में शादी का फैसला दोनों परिवारों का था.’ दीया को अपना पिया मिल गया. दीया फिलहाल अपनी शादी को लेकर बेहद खुश है.
ये भी पढ़ें...
December 5, 2025 5:57 PM
December 5, 2025 5:43 PM
December 5, 2025 3:50 PM
December 5, 2025 3:14 PM
December 5, 2025 3:03 PM
December 5, 2025 12:58 PM
December 5, 2025 1:00 PM
December 5, 2025 11:39 AM
December 5, 2025 10:09 AM
December 5, 2025 10:58 AM
