VIDEO: बारिश में साइकिल लेकर निकले सलमान खान, यूजर्स बोले- चालान से बच गये भाई!

सलमान खान सबसे पॉपुलर सुपरस्‍टार हैं. सलमान मुंबई में ट्रैफिक से बचने के लिए अक्‍सर घर से स्‍टूडियो की दूरी तय करने के लिए अक्‍सर साइकिल की सवारी करते हैं. अक्‍सर सलमान की तसवीरें और वीडियोज सामने आते हैं जिसमें सलमान साइकिल चलाते हुए दिख जाते हैं. अब दबंग खान का एक और वीडियो सोशल […]

सलमान खान सबसे पॉपुलर सुपरस्‍टार हैं. सलमान मुंबई में ट्रैफिक से बचने के लिए अक्‍सर घर से स्‍टूडियो की दूरी तय करने के लिए अक्‍सर साइकिल की सवारी करते हैं. अक्‍सर सलमान की तसवीरें और वीडियोज सामने आते हैं जिसमें सलमान साइकिल चलाते हुए दिख जाते हैं. अब दबंग खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनका अलग ही अंदाज नजर आया. इस वीडियो को खुद सलमान खान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्‍शन में लिखा,’ बारिश में मुंबई शहर. दबंग 3 की शूटिंग के लिए लोकेशन पर जा रहा हूं.’ इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश हो रही है और सलमान कैप लगाये ट्रैफिक से बचते हुए साइकिल चलाते हुए निकल रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B2Ew1xQAQoo/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

इस दौरान ऑटो में बैठा एक फैन सलमान के साथ सेल्‍फी ले लेता है, सलमान भी साइकिल चलाते-चलाते सेल्‍फी देते हैं. थोड़ा आगे जाकर वे ट्रैफिक में रूकते हैं तो एक और फैन उनके साथ सेल्‍फी लेता नजर आ रहा है. इसके बाद सलमान स्‍टूडियो में इंट्री करते हैं और साइकिल चलाते हुए एक शख्‍स से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ जाते हैं. सलमान का यह कूल अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

सलमान के इस वीडियो पर यूजर्स शानदार कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ फैंस उन्‍हें रीयल हीरो कह रहे हैं तो कुछ उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ चालान से बच गये भाई.’ एक और यूजर ने लिखा,’ साइकिल पर ही रहना भाई, चालान का आतंक है आजकल.’

बता दें कि सलमान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं. यह दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्‍म है. फिल्‍म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं. फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. पिछले दिनों की शूटिंग के दौरान सेट की कुछ तसवीरें लीक हो गई थी जिसमें सलमान और सोनाक्षी किसी सीन को शूट करते नजर आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >