साजिद नाडियाडवाला का स्पष्टीकरण: ‘किक 2'' अगले साल ईद पर नहीं होगी रिलीज

अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने स्पष्ट किया है कि सलमान खान की 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म किक का बहुप्रतीक्षित सीक्वेल ‘किक 2” अगले साल ईद पर रिलीज नहीं होगी. दरअसल सलमान के एक ट्वीट जो उनके इस फिल्म के फेमस डॉयलोगों में एक है, ‘‘ इतना मत सोचना मेरे बारे में, […]

अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने स्पष्ट किया है कि सलमान खान की 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म किक का बहुप्रतीक्षित सीक्वेल ‘किक 2” अगले साल ईद पर रिलीज नहीं होगी. दरअसल सलमान के एक ट्वीट जो उनके इस फिल्म के फेमस डॉयलोगों में एक है, ‘‘ इतना मत सोचना मेरे बारे में, दिल में आता हूं.. और ईद पर भी” से अटकलें लगने लगी थी कि ‘किक 2′ अगले साल ईद के दौरान सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. लेकिन अब नाडियावाला ने इसपर स्‍पष्‍टीकरण दिया है.

जब ‘किक 2′ के बारे में पूछा गया तो नाडियाडवाला ने कहा, ‘ हम इसे लिख रहे हैं. यह ईद पर नहीं आ रही है. (ईद पर सीक्वेल के रिलीज होने की) खबर इसलिए आयी क्योंकि मैं उनके घर पर गया था उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कितना तैयार हूं.

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैंने उनसे कहा कि मैंने एक खाका तैयार कर लिया है और मुझे इसे फिर से लिखने, ड्राफ्ट और संवाद लिखने में चार से छह महीने लगेंगे। मैं ईद तक पटकथा के साथ तैयार हो जाऊंगा.’

इससे पहले, सलमान की एक अन्य फिल्म ‘इंशा अल्लाह’ ईद पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन यह फिल्म ठंडे बस्ते में डाल दी गयी है. फिल्मकार संजय लीला भंसाली यह फिल्म बनाने वाले थे. सलमान की अगली फिल्म ‘दबंग 3′ है, जो 20 दिसंबर को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >