इमरान पर निकला सलमान के फैंस का गुस्सा

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्‍म राजा नटवरलाल के प्रमोशन में इन दिनों काफी व्यस्त हैं. उन्होंने इस फिल्म में एक ठग का किरदार निभाया है. इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तान की मॉडल हुमैमा नजर आयेंगी. खबर है कि फिल्म के प्रमोशन में जुटे इमरान को सलमान खान के फैंस के गुस्से […]

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्‍म राजा नटवरलाल के प्रमोशन में इन दिनों काफी व्यस्त हैं. उन्होंने इस फिल्म में एक ठग का किरदार निभाया है. इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तान की मॉडल हुमैमा नजर आयेंगी.

खबर है कि फिल्म के प्रमोशन में जुटे इमरान को सलमान खान के फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा है. इमरान राजा नटवरलाल के प्रमोशन के सिलसिले में एक थियेटर पहुंचे. यहां उन्हें टिकट ब्लैक‍ करके लोगों को अपनी फिल्‍म के बारे में बताना था लेकिन वे सही समय पर वहां नहीं पहुंचे.

इससे नाराज सल्लू के फैंस ने उनके उपर प्लास्टिक के बैग फेंकने शुरु कर दिये. जिसके बाद इमरान को वहां से भागना पड़ा. लोग सलमान की फिल्म देखने के लिए बेताब हो रहे थे लेकिन फिल्म में किरदार के अनुसार उन्होंने दर्शकों को ठगा. इमरान से टिकट लेने वालों को बाद में पता चला कि उनहें जो टिकट दी गई है वह शो देर से शुरु होगा.

ये लोग और इंतजार करने के मूड में नहीं थे इसलिए वे भड़क गए. वे नहीं चाहते थे कि इमरान एक भी पल वहां रुकें. इमरान के लिए भी परिस्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था. वे समय से पहले ही वहां से चले गए.सलमान के फैंस के सामने उनकी एक न चली और उनको अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >