माधुरी दीक्षित जैसी दिखना चाहती हैं ये अभिनेत्री

जिस दिन से यह खबर सामने आयी है कि ड्रीम गर्ल के निर्माता हमें अपना नया गाना प्रतिष्ठित मराठी गीत ‘ढगाला लागली…’ की योजना बना रहे हैं, तभी से पुरानी सुनहरी यादों ने हमें घेर लिया है. इतना ही नहीं, नुसरत भरूचा ने इस गाने में परफेक्ट लुक हासिल करने की बात साझा की है, […]

जिस दिन से यह खबर सामने आयी है कि ड्रीम गर्ल के निर्माता हमें अपना नया गाना प्रतिष्ठित मराठी गीत ‘ढगाला लागली…’ की योजना बना रहे हैं, तभी से पुरानी सुनहरी यादों ने हमें घेर लिया है. इतना ही नहीं, नुसरत भरूचा ने इस गाने में परफेक्ट लुक हासिल करने की बात साझा की है, जो निश्चित रूप से उनके सभी प्रशंसकों को पसंद आयेगा.

नुसरत ने बताया कि ईमानदारी से जब उन्होंने कहा कि हम ‘ढगाला लागली…’ को फिर से बना रहे हैं और हम गीत के लिए एक महाराष्ट्रीयन लुक देना चाहते हैं, तो पहली छवि जो मेरे दिमाग में आयी, वह सैलाब से माधुरी जी का लुक था. वह लुक आइकॉनिक है इसलिए मैंने अपनी स्टाइलिस्ट निहारिका को फोन किया और उससे कहा प्लीज हमें ऐसा कुछ करना होगा.

आयुष्‍मान खुराना, अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी और राज भंसाली जैसे उम्दा कलाकारों की टोली के साथ, ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है. ड्रीम गर्ल 13 सितंबर 2019 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >