VIDEO: सलमान-माधुरी का ''पहला पहला प्‍यार'', 25 साल फिर ऐसे दिखे ''निशा-प्रेम''

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्‍म ‘हम आपके हैं कौन’ को रिलीज हुए 25 साल हो गये हैं. यह फिल्‍म 5 अगस्‍त 1994 को रिलीज हुई थी. फिल्‍म में निशा और प्रेम की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था. फिल्‍म के गाने भी बेहद चर्चित हुए थे. फिल्‍म के 25 साल पूरी होने […]

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्‍म ‘हम आपके हैं कौन’ को रिलीज हुए 25 साल हो गये हैं. यह फिल्‍म 5 अगस्‍त 1994 को रिलीज हुई थी. फिल्‍म में निशा और प्रेम की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था. फिल्‍म के गाने भी बेहद चर्चित हुए थे. फिल्‍म के 25 साल पूरी होने के मौके पर एक बार फिर फिल्‍म की पूरी स्‍टार कास्‍ट एकसाथ नजर आये. इस मौके पर सलमान और माधुरी ने एक साथ फिल्‍म के सुपरहिट गाने ‘पहला पहला प्‍यार है’ पर डांस किया. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में सलमान खान और माधुरी की कैमेस्‍ट्री शानदार नजर आ रही है. हम आपके है कौन के निशा और प्रेम को इस तरह 25 साल बाद डांस करते देखना शानदार था. इस दौरान माधुरी ब्‍लैक फ्लोरल प्रिंट साड़ी में दिखीं. वहीं सलमान ब्‍लू शर्ट और ब्‍लैक पैंट में नजर आये.

https://www.instagram.com/p/B08_IxPj-rk/

राजश्री प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी इस फिल्‍म का निर्देशन सूरज बड़जात्‍या ने किया था. फिल्‍म में सलमान और माधुरी के अलावा रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, मोहनीश बहल, आलोक नाथ और रीमना लागू नजर आये थे. यह फिल्‍म देश में 100 करोड़ की कमाई करनेवाली पहली फिल्‍म है.

बता दें कि ‘हम आपके हैं कौन’ साल 1982 में आई फिल्‍म ‘नदिया के पार’ की रीमेक थी. फिल्म में सचिन, साधना सिंह, इंदर ठाकुर और मिताली ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. गौरतलब है कि ‘हम आपके हैं कौन’ को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार के साथ-साथ कई दूसरे कैटेगरी में भी अवार्ड मिले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >