सनी देओल के बेटे का सलमान खान ने इस अंदाज में किया स्‍वागत, कही ये बात

सनी देओल ने हाल ही में अपने बेटे करण देओल की डेब्‍यू फिल्‍म ‘पल पल दिल के पास’ का टीजर शेयर किया था. इसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्‍पांस मिल रहा है. टीजर में करण खतरनाक स्‍टंट करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस टीजर की खूब तारीफ हो रही है. साथ ही कई […]

सनी देओल ने हाल ही में अपने बेटे करण देओल की डेब्‍यू फिल्‍म ‘पल पल दिल के पास’ का टीजर शेयर किया था. इसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्‍पांस मिल रहा है. टीजर में करण खतरनाक स्‍टंट करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस टीजर की खूब तारीफ हो रही है. साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्‍स भी करण की तारीफ की है जिनमें सलमान खान और शाहरुख खान का नाम भी शामिल है. उन्‍होंने अपने ही स्‍टाइल में करण का स्‍वागत किया है और टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

सलमान ने लिखा,’ करण तुम्‍हें मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनायें. भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री में ‘पल पल दिल के पास’ के साथ तुम्‍हारा स्‍वागत है.’ इस बात से सभी वाकिफ हैं कि सलमान, देओल परिवार के करीबी हैं.

पिछले दिनों सलमान ने धमेंद्र के बेटे बॉबी देओल का बॉलीवुड में कमबैक कराया था. सलमान ने रेस 3 में बॉबी को एक अहम किरदार ऑफर किया था जिसकी खूब चर्चा हुई थी. हालांकि ‘रेस 3’ बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन बॉबी देओल की एक्टिंग को दर्शकों ने सराहा था.

शाहरुख खान ने लिखा,’ क्या एक रोमांचक टीज़र है! इस खूबसूरत फिल्म के साथ करण और साहेर को शुभकामनाएं. @iamsunnydeol … टीम को प्यार! #PalPalDilKePass’

बता दें कि फिल्‍म ‘पल पल दिल के पास’ को सनी देओल ने खुद डायरेक्‍ट किया है. पिछले दिनों उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि वे अपने बेटे के डेब्‍यू को लेकर काफी नर्वस हैं. उन्‍हें अब समझ आ रहा है कि उनके डेब्‍यू के समय उ‍न‍के पिता की क्‍या हालत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >