‘बागी 3’ में एयर होस्टेस के रोल में नजर आयेंगी श्रद्धा कपूर

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘बागी 3’ की शूटिंग चल रही है. फिल्म मेकर्स ने हाल ही में श्रद्धा के रोल के बारे में जानकारी दी है. खबर है कि वे इस फिल्म में एक एयर होस्टेस का किरदार निभायेंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के मेकर्स अभी श्रद्धा के लुक और […]

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘बागी 3’ की शूटिंग चल रही है. फिल्म मेकर्स ने हाल ही में श्रद्धा के रोल के बारे में जानकारी दी है. खबर है कि वे इस फिल्म में एक एयर होस्टेस का किरदार निभायेंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के मेकर्स अभी श्रद्धा के लुक और कैरक्टर पर काम कर रहे हैं. ऐसा इसलिए ताकि ये किसी और किरदार से मिला-जुला न हो. इतना ही नहीं, श्रद्धा भी जल्द अपने कैरक्टर की बारीकियों को पकड़ने के लिए वर्कशॉप अटेंड करेंगी.

डायरेक्टर श्रद्धा कपूर के किरदार लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो, डायरेक्टर अहमद खान और राइटर फरहाद सामजी, श्रद्धा का इंट्रेस्टिंग पार्ट क्रियेट करना चाहते हैं. वह मुंबई में सितंबर की शुरुआत में शूटिंग शुरू करेंगी.

इसके बाद टीम आगरा जायेगी और फिर वहां से इंटरनेशनल शेड्यूल होगा जिसकी शुरुआत जॉर्जिया से होगी. बता दें कि यह दूसरा मौका होगा जब टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर एक साथ फिल्म में नजर आयेंगे. इससे पहले दोनों ‘बागी’ में साथ दिखे थे. दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था.

‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में आलिया भट्ट और ‘नीरजा’ में सोनम कपूर के बाद अब ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी एयर होस्ट्रेस का रोल निभायेंगी. गौरतलब हो कि इसके पहले पार्ट में इन दोनों की जोड़ी देखने मिली थी वहीं, बागी 2 में दिशा पटानी नजर आयीं थी. ये दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं थी.

बताते चलें कि इस फिल्म के अलावा, श्रद्धा साहो में ‘प्रभास’ के साथ नजर आने वाली हैं. ये फिल्म भी एक्शन-ड्रामा होगी. इसके अलावा, ये वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर 3 डी और सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म छिछोरे में नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >