''हम आपके हैं कौन'' के 25 साल पूरे, फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की योजना

सलमान खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म "हम आपके हैं कौन" के प्रदर्शन को सोमवार को 25 साल पूरे हो जाएंगे. इस मौके पर फिल्म के निर्माता अगले सप्ताह इसकी विशेष स्क्रीनिंग की योजना बना रहे हैं. सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित और राजश्री प्रोडक्शन द्वारा निर्मित हम आपके हैं कौन 1994 में रिलीज हुई थी. […]

सलमान खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म "हम आपके हैं कौन" के प्रदर्शन को सोमवार को 25 साल पूरे हो जाएंगे. इस मौके पर फिल्म के निर्माता अगले सप्ताह इसकी विशेष स्क्रीनिंग की योजना बना रहे हैं.

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित और राजश्री प्रोडक्शन द्वारा निर्मित हम आपके हैं कौन 1994 में रिलीज हुई थी. इसे पूरी दुनिया में सबसे बड़ी और सबसे मशहूर हिन्दी फिल्मों में शुमार किया जाता है.

सलमान और माधुरी के अलावा इस फिल्म में मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, रीमा लागू, आलोकनाथ और अन्य कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया था.

सूत्रों के अनुसार सलमान, माधुरी समेत फिल्म के सभी कलाकारों के साथ 9 अगस्त को लिबर्टी सिनेमा में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की योजना बनाई जा रही है जिससे पूरी टीम उन लम्हों को दोबारा जी सकेगी. वे सभी अपने अनुभवों को लेकर बात करेंगे. फिल्म ने कई पुरस्कार हासिल किये, जिनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >