गोविंदा का ''अवतार'' और ''दूसरी शादी'' को लेकर किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने एक टीवी शो में अपने फिल्‍मी करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया. गोविंदा हाल ही में टीवी शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे. यहां उन्‍होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाईफ से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने कई ऐसी फिल्‍मों में काम करने से इंकार […]

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने एक टीवी शो में अपने फिल्‍मी करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया. गोविंदा हाल ही में टीवी शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे. यहां उन्‍होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाईफ से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने कई ऐसी फिल्‍मों में काम करने से इंकार कर दिया जो रिलीज होने के बाद ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई. इस लिस्‍ट में हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्‍म अवतार भी शामिल है. इस दौरान उन्होंने अपनी ‘दूसरी शादी’ और डेविड धवन संग अपने रिश्‍ते पर बात की.

शो के दौरान अभिनेता ने बताया, मैंने कई हिट फिल्‍मों में काम करने से इंकार कर दिया जो बाद में हिट रही. इन फिल्‍मों में गदर, ताल और देवदास के अलावा हॉलीवुड फिल्‍म ‘अवतार’ भी शामिल रही.

उन्‍होंने आगे कहा,’ अवतार में काम करने से मैंने इसलिए इंकार कर दिया था क्‍योंकि डायरेक्‍टर चाहता था कि मैं फिल्‍म की शूटिंग 410 दिनों में पूरी कर लूं. इसके अलावा मुझे अपने पूरे शरीर को पेंट करना था जो कि उस वक्‍त मेरे लिए वह मुमकिन नहीं था. इसलिये मैंने डायरेक्‍टर से माफी मांगते हुए इस फिल्‍म के लिए मना कर दिया.’ हालांकि गोविंदा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्‍हें ट्रोल भी किया जा रहा है. यूजर्स उनकी फोटो एडिट कर शेयर कर रहे हैं.

उन्‍होंने अपनी पत्‍नी सुनीता का भी जिक्र किया. सुनीता लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं. गोविंदा ने 49 साल की उम्र में सुनीता से दोबारा शादी की थी और दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी.

गोविंदा ने अपने करियर की वजह से उन्होंने अपनी शादी को 4 साल तक छिपाकर रखा था. गोविंदा ने सुनीता से 11 मार्च 1987 को पहली बार शादी की थी. इसके बाद उन्‍होंने दोबारा पत्‍नी सुनीता से जनवरी 2015 को पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की. इसकी वजह उनकी मां है. उन्‍होंने शो में बताया’ मां ने उनसे एक बार कहा था कि 49 की उम्र में दोबारा शादी करना. अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए उन्‍होंने ऐसा किया.

गोविंदा और डायरेक्टर डेविड धवन के रिश्‍ते की खटास किसी से छुपी नहीं है. शो के दौरान उन्‍होंने डेविड धवन को लेकर कह दिया कि डेविड का बेटी भी उनके साथ 17 फिल्में नहीं कर सकता.

गोविंदा ने डेविड धवन के बारे में कहा,’ यह सवाल तब ही पूछा जा सकता है जब उनका बेटा (वरुण धवन) उनके साथ 17 फिल्में करे. मुझे नहीं लगता कि उनका बेटा उनके साथ 17 फिल्में कर सकेगा. क्योंकि आखिरकार वो डेविड धवन का बेटा है. वो पढ़ा लिखा है. संजय दत्‍त के कहने पर मैंने डेविड धवन के साथ काम किया क्‍योंकि मैं उस समय पंजाबी लोगों के साथ काम दिया करता था. मुझे डेविड धवन अच्‍छे लगे. उनके साथ मैंने जैसा रिश्‍ता निभाया वैसा कभी अपने करीबी के साथ भी नहीं निभाया.

खबरों की मानें तो इन दोनों की बीच खटास फिल्म ‘चश्मेबद्दूर’ से शुरू हुई. 2014 की शुरुआत में गोविंदा और डेविड धवन के बीच दिक्कत होने लगी थी. तब गोविंदा ने एक स्टेटमेंट जारी किया, इसमें उन्होंने कहा कि ‘चश्मेबद्दूर’ का आइडिया डेविड धवन को उन्होंने दिया था. लेकिन अचानक उन्हें पता लगा कि उन्होंने ऋषि कपूर को लेकर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इसके बाद गोविंदा ने खुले तौर पर कहा कि वो डेविड धवन के साथ काम नहीं करना चाहते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >