गोविंदा को पहले ऑफर हुई थी हॉलीवुड फिल्‍म ''Avatar'', इंकार की ये थी वजह

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अक्‍सर किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. उन्‍होंने एक टीवी शो में अपने फिल्‍मी करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया. गोविंदा हाल ही में टीवी शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे. यहां उन्‍होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाईफ से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. उन्‍होंने […]

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अक्‍सर किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. उन्‍होंने एक टीवी शो में अपने फिल्‍मी करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया. गोविंदा हाल ही में टीवी शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे. यहां उन्‍होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाईफ से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने कई ऐसी फिल्‍मों में काम करने से इंकार कर दिया जो रिलीज होने के बाद ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई. इस लिस्‍ट में हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्‍म अवतार भी शामिल है.

शो के दौरान अभिनेता ने बताया, मैंने कई हिट फिल्‍मों में काम करने से इंकार कर दिया जो बाद में हिट रही. इन फिल्‍मों में गदर, ताल और देवदास के अलावा हॉलीवुड फिल्‍म ‘अवतार’ भी शामिल रही.

गोविंदा ने बताया,’ अवतार में काम करने से मैंने इसलिए इंकार कर दिया था क्‍योंकि डायरेक्‍टर चाहता था कि मैं फिल्‍म की शूटिंग 410 दिनों में पूरी कर लूं. इसके अलावा मुझे अपने पूरे शरीर को पेंट करना था जो कि उस वक्‍त मेरे लिए वह मुमकिन नहीं था. इसलिये मैंने डायरेक्‍टर से माफी मांगते हुए इस फिल्‍म के लिए मना कर दिया.

उन्‍होंने आगे बताया,’ मैंने ही डायरेक्‍टर जेम्‍स कैमरन को फिल्‍म का नाम सजेक्‍ट किया था. उस वक्‍त मैंने जेम्‍स से कहा था कि फिल्‍म को बनाने में आपको 7 साल लग जायेंगे. मेरी ये बात सुनकर वो भड़क जायेंगे. उन्‍होंने मुझसे पूछा था कि मैं इतने विश्‍वास के साथ कैसे कह सकते हैं कि यह फिल्‍म 7 सालों में पूरी होगी. मैंने कहा था कि जिस कल्‍पना के साथ आप इस फिल्‍म को बना रहे है उसकी कल्‍पना करनी मुश्किल है.

गोविंदा ने कहा,’ मैंने उसी वक्‍त जेम्‍स से य‍ह भी कह दिया था कि आपकी यह फिल्‍म ब्‍लॉकबस्‍टर साबित होगी.’ हालांकि गोविंदा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्‍हें ट्रोल भी किया जा रहा है. यूजर्स उनकी फोटो एडिट कर शेयर कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >