स्‍वीमिंग पूल में योग करती दिखीं पूजा बत्रा, यूजर्स बोले- कोई इतना...

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा ने हाल ही में एक्‍टर नवाब शाह से शादी की है. शादी के बाद से ही अभिनेत्री लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पूजा बत्रा खुद भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वे अपनी तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उनकी शादी की खबर भी लोगों को सोशल […]

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा ने हाल ही में एक्‍टर नवाब शाह से शादी की है. शादी के बाद से ही अभिनेत्री लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पूजा बत्रा खुद भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वे अपनी तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उनकी शादी की खबर भी लोगों को सोशल मीडिया के जरिये ही पता चली थी. 42 वर्षीय पूजा आज भी इतनी फिट हैं कि उन्‍हें देखनेवाला हरकोई हैरान हो जाता है. अब उनकी एक तसवीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

हाल ही में पूजा बत्रा ने इंस्‍टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की है जो काफी मोटिवेशनल है. पूजा स्‍वीमिंग पूल में योगा करती नजर आ रही हैं. इस तसवीर पर पूजा के पति ने भी दिल बनाकर कमेंट किया है. फैंस भी उनकी इस तसवीर को बेहद पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B0XYYzWBAYh/

उनकी इस तसवीर को बेहद पसंद किया जा रहा है. यक यूजर ने लिखा,’ कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ जलपरी… पूल में स्‍वीमिंग करती हूईं.’ एक और यूजर ने लिखा- पानी में आग लगा दी.’

हाल ही में एक इंटरव्‍यू में पूजा बत्रा ने कंफर्म किया कि 4 जुलाई को उन्‍होंने नवाब शाह संग शादी की थी. एकदूसरे को जानने के सिर्फ 5 महीने बाद ही पूजा बत्रा और नवाब शाह शादी के बंधन में बंध गय. अभिनेत्री ने बताया था कि ,’ एक ही प्रोफेशन में काम करने के चलते मैं नवाब को जानती थीं. हालांकि इसी साल एक कॉमन फ्रेंड ने हमें मिलवाया. मुझे लगता है कि हम सही समय पर एकदूसरे से फिर एक बार मिले. हम इमोशनली एक ही जैसे हालात में थे इसलिए तुरंत एकदूसरे के करीब आ गये.’

https://www.instagram.com/p/B0PutH6hGNL/

पूजा ने बताया था,’ मैं हमेशा से नवाब का सम्‍मान करती थी और उन्‍हें पसंद भी करते थे. इस दौरान मैंने उन्‍हें बेहतर तरीके से समझा. कहीं ने कहीं मेरे मन में था कि क्‍या हमारे बीच दोस्‍ती से ज्‍यादा कुछ हो सकता है. हम इमोशनली और इंटेलैक्चुअली एकजैसे हैं और हमें एकदूसरे को बहुत ज्‍यादा समझाने की जरूरत नहीं होती है. मुझे यह बात बेहद पसंद है कि वह एक फैमिली पर्सन हैं.’

https://www.instagram.com/p/Bz9m2ChhTc1/

बता दें कि पूजा बत्रा ने साल 2002 में ऑर्थोपेडिक सर्जन सोनू एस अहलूवालिया से शादी की थी. इसके बाद उन्‍होंने फिल्‍मों से दूरी बना ली. हालांकि कुछ सालों बाद उनकी शादीशुदा लाईफ में परेशानियां होने लगी. साल 2011 में पूजा ने तलाक ले लिया. इसके बाद उन्‍होंने फिल्‍मों में वापसी की. साल 2015 में वे एबीसीडी 2 में नजर आई थीं. वहीं 2016 में एक पंजाबी फिल्‍म में दिखी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >