बिपाशा ने कहा, ”मैं बनूंगी बंगाली दुल्‍हन”

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु इस वक्‍त अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इंडिया कोट्योर वीक के फिनाले के दिन पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिपाशा ने अपनी शादी के बारे में कीए गए प्‍लानिंग् के बारे में बताया. उन्‍होंने कहा कि वे अपने स्‍पेशल डे के दिन बंगाली दुल्‍हन के लिबाज़ में दिखना […]

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु इस वक्‍त अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इंडिया कोट्योर वीक के फिनाले के दिन पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिपाशा ने अपनी शादी के बारे में कीए गए प्‍लानिंग् के बारे में बताया. उन्‍होंने कहा कि वे अपने स्‍पेशल डे के दिन बंगाली दुल्‍हन के लिबाज़ में दिखना चाहती हैं. उन्‍होंने कहा कि वो एक बंगाली फैमिली से बिलैंग करती हैं. और बपने शादी के दिन भी वो बिल्‍कुल बंगाली दुल्‍हन की ही तरह दिखना चाहेंगी.

बिप्‍स के मुंह से अपनी शादी को लेकर ऐसी बातें इस बात का संकेत हैं कि अब वो अपनी शादी को लेकर योजनाएं बनाने में लग गई हैं. हरमन बावेजा के साथ उनकी डेटिंग के चर्चे मीडिया में छाए हुए हैं. गौरतलब है कि हरमन और बंगाली बाला बिपाशा (35 वर्षीय) और निर्देशक पुत्र हरमन (33 वर्षीय) अमिताभ बच्‍चन की 70वीं सालगिरह की पार्टी में एक दूसरे से मिले थे.

लव स्‍टोरी 2050 से अपने करियर की शुरूआत करने वाले हरमन और बिपाशा ने इस साल फरवरी में अपने रिलेशनशिप को सबके सामने स्‍वीकारा था.जॉन के साथ करीब 8 साल केलंबे प्रेम संबंध में रहने के बाद बंगाली अभिनेत्री ने 2012 में पहली बार हरमन से मिलीं. साल 2002 की हिट सुपरहिट फिल्‍म राज के दौरान अभिनेता डीनो मोरया के साथ भी काफी करीबी रिश्‍ते में रहीं बिपाशा अब मानसिक तौर पर विवाह के बंधन में बंधने को तैयार लगती हैं.

सूत्रों के मुताबिक अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म हमशकल्‍स में डाक्‍टर का रोल करने वाली बालीवुड अदाकारा ने हरमन के साथ इंगेजमेंट कर लिया है. इंडिया कॉट्योर वीक के फिनाले के दौरान अपने उंगलियों में पहने खूबसूरत रिंग इस बात का सबूत हैं. हलांकि हरमन या बिपाशा ने इस बात की अधिकारिक अभी तक नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >