बाक्सिंग गर्ल प्रियंका की ''मेरी कॉम'' का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों का रिस्‍पांस अच्‍छा

मुंबई:अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘मेरी कॉम’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. यह जानकारी खुद प्रियंका ने ट्विटर पर दी है. इस फिल्म का फैंस काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहे है. फिल्म का पोस्टर प्रियंका ने ट्विटर पर जारी किया था जिसकी चर्चा जोर-शोर से हुई. ट्रेलरदेखकर ही लगता […]

मुंबई:अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘मेरी कॉम’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. यह जानकारी खुद प्रियंका ने ट्विटर पर दी है. इस फिल्म का फैंस काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहे है. फिल्म का पोस्टर प्रियंका ने ट्विटर पर जारी किया था जिसकी चर्चा जोर-शोर से हुई.

https://www.youtube.com/watch?v=OxsKcx1IwI8

ट्रेलरदेखकर ही लगता है कि इसके लिए प्रियंका को काफी मेहनत करनी पड़ी है. उन्होंने ट्वीट भी किया था कि मेरी कॉम के लिए मैंने काफी पसीना बहाया है. अब देखना है कि फिल्म दर्शकों को कितना लुभा पाती है. इस फिल्म को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं.

गौरतलब है कि फिल्‍म को संजय लीला भंसाली ने बनाया है. यूं तो वे प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन्होंने इस बार ओलंपिक विजेता मेरी कॉम पर फिल्म बनाकर सबको चौंका दिया है.यह फिल्म मेरी कॉम के जीवन पर आधारित है. इसके लिए प्रियंका को कई दिन मेरी कॉम के साथ गुजारना पड़ा.

फिल्‍म ‘बर्फी’ में अपने अभिनय से प्रियंका ने सबको चौंका दिया था. अब फिर से एकबार बाक्सिंग गर्ल के रूप में प्रियंका सबके दिलों में राज करने आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >