"होगी प्यार की जीत" के सीक्वल में नजर आएंगी ये टेलीविजन अदाकारा

मुंबई : मोना सिंह, राधिका मदान, मौनी रॉय जैसी अदाकाराओं के बाद अब टेलीविजन अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी भी फिल्मों में कदम रखने का मन बना रहीं हैं. खबर है कि 1999 में रिलीज अजय देवगन कि फिल्म होगी प्यार की जीत के सीक्वल में देवोलीना नजर आ सकतीं हैं. इस फिल्म में अजय देवगन के […]

मुंबई : मोना सिंह, राधिका मदान, मौनी रॉय जैसी अदाकाराओं के बाद अब टेलीविजन अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी भी फिल्मों में कदम रखने का मन बना रहीं हैं. खबर है कि 1999 में रिलीज अजय देवगन कि फिल्म होगी प्यार की जीत के सीक्वल में देवोलीना नजर आ सकतीं हैं. इस फिल्म में अजय देवगन के किरदार के लिए अभिनेता राजकुमार राव से बात की जा रही है.

पहले ऐसी खबरें थीं कि देवोलीना को बिग बॉस 13 में पार्टिसिपेट करने के लिए अप्रोच किया गया है. लेकिन नयी रिपोर्ट्स के मुताबिक देवोलीना ने अब अपना इरादा बदल लिया है और वो बिग बॉस में जाने के बजाये बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती हैं. सूत्रों के मुताबिक देवोलीना भट्टाचार्जी को बिग बॉस 13 के लिए कंफर्म कर लिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >