सनी लियोन का नया गीत रिलीज के साथ ही लोगों के दिलों पर छाया

मुंबई : दिलजीत दोसांझ और कॉति सनन अभिनीत फिल्म अर्जुन पटियाला का नया गीत रिलीज हो चुका है. इस डांस नंबर को सनी लियोनी पर फिल्माया गया है. इस गाने में सनी लियोनी का भी देसी अवतार देखने को मिल रहा है. इसके पहले भी सनी का एक गाना रिलीज हुआ था जिसमें उनका जलपरी […]

मुंबई : दिलजीत दोसांझ और कॉति सनन अभिनीत फिल्म अर्जुन पटियाला का नया गीत रिलीज हो चुका है. इस डांस नंबर को सनी लियोनी पर फिल्माया गया है. इस गाने में सनी लियोनी का भी देसी अवतार देखने को मिल रहा है. इसके पहले भी सनी का एक गाना रिलीज हुआ था जिसमें उनका जलपरी वाला अवतार देखने को मिल रहा था.

‘सिप-सिप’गाने में दिलजीत दोसांझ, कृति सेनन, वरुण शर्मा के अलावा सनी लियोनी नजर आ रही हैं. सिप सिप गाने में गुरु भुल्लर ने अपनी आवाज दी है. गाने के लीरिक्स आकाश डी के हैं. गाना काफी मजेदार है जिसे सुनकर आप भी डांस करने पर मजबूर हो जायेंगे. गानों के अलावा फिल्म के कई मजेदार प्रोमो भी रिलीज हो रहे हैं जिसे देखने के बाद लग रहा है कि फिल्म हंसते हंसते कट जाएगी. फिल्म काफी कॉमेडी बताई जा रही है जैसा कि ट्रेलर में आप देख सकते हैं.

कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ इन दिनों अर्जुन पटियाला फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. दोनों पहली बार फिल्मी पर्दे पर साथ नजर आयेंगे. दर्शकों ने फिल्म का ट्रेलर और गाने देखने के बाद ही कृति और दिलजीत की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. अर्जुन पटियाला फिल्म में दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे, कृति सेनन रिपोर्टर का रोल प्ले कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >