ऋतिक की चौथी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी ‘सुपर 30’

मुंबई : ऋतिक रोशन स्टारर ‘सुपर 30’ शुक्रवार से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिक्स रेस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 11.83 करोड़ रुपये की कमाई की. इस आंकड़े को देखकर कहा जा सकता है कि आने वाले […]

मुंबई : ऋतिक रोशन स्टारर ‘सुपर 30’ शुक्रवार से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिक्स रेस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 11.83 करोड़ रुपये की कमाई की. इस आंकड़े को देखकर कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में फिल्म और कमाल करेगी, साथ ही अच्छा कलेक्शन भी करेगी.



यहां चर्चा कर दें कि ‘सुपर 30’ बिहार की राजधानी पटना के मैथ्स टीचर आनंद कुमार की बायोपिक है. फिल्म में ऋतिक आनंद के किरदार में हैं जो कि गरीब बच्चों को फ्री में आइआइटी जेइइ की कोचिंग कराते हैं. फिल्म की लंबे समय से चर्चा थी. बीच में डायरेक्टर को निकाले जाने से फिल्म अधर में लटक गयी थी. वीकेंड पर मेकर्स को बेहतरीन कलेक्शन की उम्मीद है. इस फिल्म के साथ ही ऋतिक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आये हैं. उनकी पिछली फिल्म काबिल 2017 में रिलीज हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >