जाह्नवी ईमानदार और मेहनती अभिनेत्री हैं : राजकुमार राव

मुंबई : राजकुमार राव नयी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के पेशेवर अंदाज और मेहनती स्वभाव से प्रभावित हैं. वह ‘रूह-अफजा’ फिल्म में जाह्नवी के साथ नजर आयेंगे. डर औ हास्य वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल आगरा में चल रही है. इससे पहले मनाली में इसकी शूटिंग बनी थी. राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी की यह […]

मुंबई : राजकुमार राव नयी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के पेशेवर अंदाज और मेहनती स्वभाव से प्रभावित हैं. वह ‘रूह-अफजा’ फिल्म में जाह्नवी के साथ नजर आयेंगे. डर औ हास्य वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल आगरा में चल रही है. इससे पहले मनाली में इसकी शूटिंग बनी थी. राजकुमार और जाह्नवी की जोड़ी की यह पहली फिल्म है. उसका निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं.

जाह्नवी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए राजकुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘जाह्नवी अद्भूत हैं. वह ईमानदार और मेहनती अभिनेत्री हैं. मैं समझता हूं कि हमने ‘धड़क’ में उन्हें देखा है जो उनकी मेधा का संकेत है और एक तरह वह उससे भी कहीं अधिक मेधावी हैं.”

दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा मिलकर यह फिल्म बना रहे हैं. यह फिल्म गीत गाने वाले एक भूत के इर्द-गिर्द घूमती है जो दुल्हन को सुला देता है ताकि वह दुल्हन को अपना बना ले. ‘रूह-अफजा’ मार्च,2020 में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >