सलमान खान ने प्रभुदेवा संग इस गाने पर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपने वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सुपरस्‍टार इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘दबंग 3’ की शूटिंग को लेकर बिजी हैं. इस फिल्‍म को प्रभुदेवा डायरेक्‍ट कर रहे हैं. दर्शक इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक […]

सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपने वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सुपरस्‍टार इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘दबंग 3’ की शूटिंग को लेकर बिजी हैं. इस फिल्‍म को प्रभुदेवा डायरेक्‍ट कर रहे हैं. दर्शक इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे प्रभुदेवा से डांस सीखते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में साउथ के एक्‍टर सुदीप भी नजर आ रहे हैं जो फिल्‍म दबंग में विलेन का किरदार निभायेंगे.

इस वीडियो में सलमान के साथ सुदीप और प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला भी प्रभुदेवा से डांस सीखते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सभी ‘उर्वशी’ गाने में डांस करते हुए मजेदार एक्‍सप्रेशंस देते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BztSlvyFWLx/

इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करते हुए सलमान खान ने लिखा,’ डांस मास्‍टर प्रभुदेवा से डांस क्‍लास लेते हुए.’ सलमान अक्‍सर अपने सोशल मीडिया अकांउट पर वीडियोज शेयर कर फैंस को गुदगुदाते रहते हैं. सलमान शूटिंग के दौरान अपने को-स्‍टार्स के साथ जमकर मस्‍ती करते नजर आते हैं.

बता दें कि, ‘दबंग 3’ में सोनाक्षी सिन्‍हा और अरबाज खान अपने पुराने किरदार रज्‍जो और मक्‍खनचंद पांडे के रोल में नजर आयेंगे. यह फिल्म ‘दबंग’ फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है जो इसी साल दिसंबर में रिलीज़ होने जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >