''जादू है नशा है...'' गर्ल बनेंगी ''बंगाली दुल्‍हन''

बंगाली बाला बिपाशा ने अभी से ही अपनी शादी को लेकर प्‍लानिंग करना शुरू कर दिया है. एक इंटरव्‍यू में बॉलीवुड की हॉट एक्‍ट्रेस मानी जाने वाली बिपाशा बसु ने कहा है कि वह अपनी शादी के दिन बंगाली दुल्हन की साज-सज्ज में नजर आना चाहती हैं. खबरों के अनुसार बिपाशा आजकल अभिनेता हरमन बवेजा […]

बंगाली बाला बिपाशा ने अभी से ही अपनी शादी को लेकर प्‍लानिंग करना शुरू कर दिया है. एक इंटरव्‍यू में बॉलीवुड की हॉट एक्‍ट्रेस मानी जाने वाली बिपाशा बसु ने कहा है कि वह अपनी शादी के दिन बंगाली दुल्हन की साज-सज्ज में नजर आना चाहती हैं.

खबरों के अनुसार बिपाशा आजकल अभिनेता हरमन बवेजा के साथ डेटिंग कर रही हलांकि उन्‍होंने(35 वर्षीय) अभि‍नेत्री ने शादी की योजना के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है.

बिपाशा ने कहा कि वह बंगाल की हैं और जब वह शादी करेंगी तब वह निश्चित रुप से एक परंपरागत बंगाली दुल्हन की तरह दिखना चाहेंगी. वह बहुत असाधारण तरीके से शादी करना चाहती हैं.

वर्ष 2012 में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के 70वें जन्मदिन पर मिलने के बाद हरमन के साथ बिपाशा डेटिंग कर रही हैं.

हाल ही में साजिद खान की ‘हमशक्लस’ में नजर आने वाली बिपाशा की अगली फिल्म ‘क्रीएचर’ जो कि 3डी फिल्‍म है. यह 12 सितंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >