''गब्‍बर'' के गाने पर चित्रांगदा लगाएंगी ठुमके

बॉलीवुड अभीनेत्री चित्रांगदा सिंह अब आइटम नंबर करते नजर आ सकती है. खबर आ रही है कि जाने माने निर्देशक संजय लीला भंसाली खिलाडी कुमार अक्षय को लेकर एक फिल्‍म बनाने जा रहे हैं जिसका नाम ‘गब्‍बर’ रखा गया है. फिल्‍म में आइटम नंबर करने के नाम पर चित्रांगदा का नाम सबसे आगे आ रहा […]

बॉलीवुड अभीनेत्री चित्रांगदा सिंह अब आइटम नंबर करते नजर आ सकती है. खबर आ रही है कि जाने माने निर्देशक संजय लीला भंसाली खिलाडी कुमार अक्षय को लेकर एक फिल्‍म बनाने जा रहे हैं जिसका नाम ‘गब्‍बर’ रखा गया है.

फिल्‍म में आइटम नंबर करने के नाम पर चित्रांगदा का नाम सबसे आगे आ रहा है. भंसाली के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्‍म तमिल फिल्‍म ‘रमना’ का रीमेक है. जिसका निर्देशन दक्षिण फिल्‍मों के मस‍हूर निर्देशक क्रिश ने कीया था.

‘हजारों ख्‍वाहिशें ऐसी’ से अपने बालीवुड कैरियर की शुरूआत करने वाली एक्‍ट्रेस चित्रांगदा सिंह इस फिल्‍म के आइटम सांग पर ठुमके लगाते दिख सकती हैं. इससे पहले अक्षय और चित्रांगदा एक साथ ‘देशी ब्‍वायज’ में एक साथ नजर आए थे और उसके बाद अक्षय के प्रोडक्‍श्‍न में बनने वाली फिल्‍म ‘जोकर’ में भी साथ काम कीया था.

गौरतलब है कि है कि वर्ष 2002 में तमिल की सुपरहिट फिल्म ‘रामना’ का निर्देशन ए आर मुर्गदास ने किया था. ‘रमना’ में तमिल स्‍टार विजयकांत और सिमरन ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. इसके बाद यह फिल्‍म ‘तेलुगू’ और ‘ कन्‍नड’ में भी बनी थी. ‘ गब्‍बर’ में अक्षय के अलावा श्रुती हसन, सोनू सूद और प्रकाश राज मुख्‍य भूमिका में है. यह फिल्‍म जनवरी 2015 में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >