Jawani Janeman: सैफ अली खान ने आलिया के साथ शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान और तब्बू की आने वाली फिल्म ‘जवानी जानेमन’ की शूटिंग मंगलवार को लंदन में शुरू हो गयी. यह कॉमेडी फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ हिन्दी फिल्म इंड्रस्ट्री में कदम रख रही हैं. पूजा ने इसे मजेदार, हास्य […]

मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान और तब्बू की आने वाली फिल्म ‘जवानी जानेमन’ की शूटिंग मंगलवार को लंदन में शुरू हो गयी. यह कॉमेडी फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है.

इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ हिन्दी फिल्म इंड्रस्ट्री में कदम रख रही हैं. पूजा ने इसे मजेदार, हास्य फिल्म बताया. नितिन कक्कड़ निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं जैकी भगनानी, सैफ की ब्लैक नाइट फिल्म्स और जय शेवकरमानी की ‘नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स’.

भगनानी ने एक बयान में कहा, मेरे पास आयी अब तक की यह बेहद मजेदार कहानियों में से एक है. फिल्म पर काम शुरू हो गया है और इसे लेकर हमलोग बहुत उत्साहित हैं. शेवकरमानी ने कहा कि सैफ और आलिया के किरदारों के बीच बाप-बेटी के रिश्ते की कहानी बेहद खास है जिससे दर्शक जुड़ाव महसूस करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >