बोलीं श्रद्धा,वरुण नयी पीढी के प्रतिभाशाली अभिनेता

नयी दिल्ली: स्‍टार पुत्री श्रद्धा कपूर अपनी पिछली दोनों फिल्मों ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ के हिट होने के बाद बॉलीवुड के 100 करोडी क्लब में शामिल हो चुकीं हैं.अब वे अपने बचपन के दोस्त वरुण धवन के साथ ‘ एनी बाडी कैन डांस 2’ में नजर आएंगी. श्रद्धा का मानना है कि वरुण बॉलीवुड […]

नयी दिल्ली: स्‍टार पुत्री श्रद्धा कपूर अपनी पिछली दोनों फिल्मों ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ के हिट होने के बाद बॉलीवुड के 100 करोडी क्लब में शामिल हो चुकीं हैं.अब वे अपने बचपन के दोस्त वरुण धवन के साथ ‘ एनी बाडी कैन डांस 2’ में नजर आएंगी.

श्रद्धा का मानना है कि वरुण बॉलीवुड की मौजूदा पीढी के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता हैं. वरुण हाल ही में ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में नजर आए थे.

प्रेट्र के साथ एक साक्षात्कार में श्रद्धा ने कहा,’मैं वरुण के साथ शूटिंग को लेकर बहुत रोमांचित हूं’ सिर्फ इसलिए नहीं कि वह मेरा बचपन का दोस्त है, बल्कि वह हमारी पीढी का सबसे होनहार अभिनेता भी है.

उन्होंने कहा, ‘हम बचपन में एक जैसे माहौल में साथ बडे हुए’ अक्सर हम दोनों अपने पिता के साथ शूटिंग पर जाया करते थे’ वह पहले मेरा दोस्त है, बाद में सह-कलाकार और मुझे आशा है कि हमारी जोडी स्क्रीन पर भी पसंद की जाएगी.

‘एबीसीडी 2’ पिछले साल आई इसी नाम की नृत्य आधारित फिल्म का दूसरा संस्करण है. इस फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा और निर्माता डिज्नी मूवीज हैं. इसकी शूटिंग अगले महीने शुरु होगी और यह अगले साल रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >