अनुराग कश्‍यप की बेटी को मिली थी रेप की धमकी, FIR दर्ज, निर्देशक ने कहा- शुक्रिया मोदी सर

फिल्मकार अनुराग कश्यप ने कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी साथ ही पूछा था कि वह उनकी बेटी को रेप की धमकी देने वालों के खिलाफ क्या कदम उठाएंगे? ट्विटर पर एक यूजर ने कश्यप की बेटी को रेप की धमकी देते हुए एक भद्दा मैसेज […]

फिल्मकार अनुराग कश्यप ने कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी साथ ही पूछा था कि वह उनकी बेटी को रेप की धमकी देने वालों के खिलाफ क्या कदम उठाएंगे? ट्विटर पर एक यूजर ने कश्यप की बेटी को रेप की धमकी देते हुए एक भद्दा मैसेज किया था और निर्देशक को गालियां दी थी. जिसके बाद कश्‍यप ने पीएम मोदी को जीत की बधाई देते हुए सुरक्षा पर सवाल उठाया था. अब मुंबई पुलिस ने कश्यप की शिकायत पर इस ट्विटर हैंडलर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

खबरों के मुताबिक, कश्‍यप ने अंबोली पुलिस स्‍टेशन में इस ट्विटर हैंडलर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. हालां‍कि अब यह अकाउंट बंद हो चुका है. कश्‍यप ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस सहित प्रधानमंत्री मोदी का भी शुक्रिया अदा किया है.

उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा,’ मैं FIR दर्ज कराने में मेरी मदद करने के लिए @MumbaiPolice @ MahaCyber1 @Brijeshbsingh को धन्यवाद देना चाहता हूं. समर्थन के लिए और प्रक्रिया शुरू करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. @Dev_Fadnavis को धन्यवाद और धन्यवाद @narendramodi सर. एक पिता के रूप में अब मैं सुरक्षित महसूस कर रहा हूं.’

गौरतलब है कि,गुरुवार को कश्यप ने उस ट्वीट को प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट से टैग कर लिखा था, प्रिय नरेन्द्र मोदी सर, जीत पर बधाई हो और समावेशी संदेश के लिए शुक्रिया. निर्देशक ने घिनौने पोस्ट का स्क्रीन शॉट साझा करते हुए कहा, श्रीमान कृपया बताएं कि ऐसे लोगों से कैसे निपटा जाए जो आपकी जीत के जश्न को मेरी बेटी को ऐसी धमकी देकर इसलिए मनाते हैं, क्योंकि मैं आपका विरोधी हूं.

निर्माता अशोक पंडित के इस पर टिप्पणी करने से मामला और बढ़ गया. पंडित ने लिखा था, ट्विटर हैंडल ‘फोटोशॉप’ किया प्रतीत होता है क्योंकि यह अकाउंट मौजूद नहीं है. ऐसा मालूम होता है कि शहरी नक्सलियों ने बनाया है ताकि मोदी को गाली देने का मौका मिले… जब पूरी दुनिया खुश हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >