”हाऊसफुल 4” में नजर आयेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

मुंबई : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्षय कुमार स्टारर ‘हाऊसफुल 4’ में नजर आएंगे. फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सिद्दीकी को साइन किया है. सूत्र ने कहा कि छह अन्य अभिनेताओं और नवाज के साथ हम एक गाना शूट करेंगे और गाने की भूमिका फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने […]

मुंबई : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्षय कुमार स्टारर ‘हाऊसफुल 4’ में नजर आएंगे. फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सिद्दीकी को साइन किया है. सूत्र ने कहा कि छह अन्य अभिनेताओं और नवाज के साथ हम एक गाना शूट करेंगे और गाने की भूमिका फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण है.

उन्होंने बताया कि इसमें करीब 500 डांसर होंगे और गणेश मास्टर इसकी कोरियोग्राफी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम पांच दिन में इसकी शूटिंग करेंगे. निर्देशक फरहाद सामजी और टीम इसपर काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >