शोभा डे ने ''एवेंजर्स एंडगेम'' को बताया बोरिंग, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहीं ट्रोल

सुपरहीरोज़ की फिल्‍म ‘एंवेजर्स एंडगेम’ दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. यह फिल्‍म लोगों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्‍म ने भारत में 260.40 करोड़ की कमाई कर ली है. भारत में यह फिल्‍म चार भाषाओं में रिलीज किया गया है और सिर्फ हिंदी वर्जन ने एक हफ्ते में ही 260 करोड़ रुपये […]

सुपरहीरोज़ की फिल्‍म ‘एंवेजर्स एंडगेम’ दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. यह फिल्‍म लोगों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्‍म ने भारत में 260.40 करोड़ की कमाई कर ली है. भारत में यह फिल्‍म चार भाषाओं में रिलीज किया गया है और सिर्फ हिंदी वर्जन ने एक हफ्ते में ही 260 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ‘एंवेजर्स एंडगेम’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है लेकिन फिल्‍म शोभा डे को फिल्‍म पसंद नहीं आई है. उन्‍होंने इस फिल्‍म को सबसे बोरिंग फिल्‍म बता दिया. हालांकि इसके बाद उन्‍हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा.

शोभा डे ने अपने ट्विटर पर लिखा,’ Avengers: End Game. कभी शुरू ही नहीं होना चाहिये था! एवेंजर्स को पसंद करने वालों के साथ मजाक किया गया है. यह अभी तक की सबसे बोरिंग फिल्‍मों में से एक है.’

उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने रिप्‍लाई किया,’ मैं जब भी इस तरह के लोगों को प्‍लेनेट पर देखता हूं. मुझे लगता है थानोस ने सही किया.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कभी तो ऐसा कुछ बोल दो जो आपको शोभा दे.’ तीसरे यूजर ने लिखा,’ इस उम्र में लोग सठिया जाते हैं? इसमें कोई संदेह नहीं है.’ एक यूजर ने लिखा,’ क्या आप इसी दुनिया की हो? मेनू ते फूल डाउट है!’

एवेंजर्स एंडगेम में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, बरी लार्सन, क्रिस इवांस और क्रिस हेम्सवर्थजैसे एक्टर्स ने काम किया है. यह फिल्म एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म है. इसका निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है.

बता दें कि इमोशंस और एक्‍शन एवेंजर्स की ताकत है. निर्देशक ने दर्शकों की नब्‍ज को पकड़ते हुए इमोशन और एक्‍शन का तगड़ा डोज दिया है जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >