Dream Girl में सीता, द्रौपदी और राधा का रोल करेंगे आयुष्मान खुराना

मुंबई: फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे निर्देशक राज शांडिल्य ने बताया कि इस सीधी-साधी काॅमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना ऐसे पुरुष के किरदार में नजर आएंगे जो महिला चरित्रों जैसे सीता, द्रौपदी और राधा की तरह सजता-संवरता है. फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है और […]

मुंबई: फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे निर्देशक राज शांडिल्य ने बताया कि इस सीधी-साधी काॅमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना ऐसे पुरुष के किरदार में नजर आएंगे जो महिला चरित्रों जैसे सीता, द्रौपदी और राधा की तरह सजता-संवरता है.

फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है और यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी. शांडिल्य ने कहा, मैं फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता लेकिन इसके शीर्षक से कहानी का पता चलता है.

मैं आपको बता सकता हूं कि आयुष्मान रामायण से सीता, महाभारत से द्रौपदी और कृष्ण लीला से राधा बन जाता है. अब वह क्यों और कैसे बनता है, यही कहानी है.

निर्देशक ने कहा कि फिल्म की कहानी मथुरा पर आधारित है. आयुष्मान हरियाणवी और स्थानीय लहजे में हिन्दी बोलते फिल्म में सुना जायेगा. शांडिल्य ने ‘अंधाधुंध’ के सितारे की मेहनत और समर्पण की तारीफ की.

उन्होंने कहा, आयुष्मान बहुत सादा और निष्ठावान अभिनेता है. उसमें कोई अहंकार नहीं है. वह ऐसे काम करता है, मानो पहली फिल्म कर रहा हो.

जब कोई अभिनेता इतना लचीला हो तो वह फिल्म के लिए मददगार होता है. उसके साथ काम करने से लगता है कि जिंदगी की सबसे अच्छी फिल्म कर रहे हों.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >