ऋषि कपूर ने दी कैंसर को मात, भाई रणधीर ने कही ये बात

मुंबई : जानेमाने अभिनेता रणधीर कपूर ने मंगलवार को कहा कि उनके छोटे भाई ऋषि कपूर अपनी बीमारी से उबर रहे हैं और ‘कैंसर से लगभग निजात’ पा चुके हैं. 66 वर्षीय ऋषि का इस समय न्यूयॉर्क में उपचार चल रहा है. रणधीर ने बताया कि वह जल्द ही घर लौटेंगे. उन्होंने कहा, ‘उनका उपचार […]

मुंबई : जानेमाने अभिनेता रणधीर कपूर ने मंगलवार को कहा कि उनके छोटे भाई ऋषि कपूर अपनी बीमारी से उबर रहे हैं और ‘कैंसर से लगभग निजात’ पा चुके हैं. 66 वर्षीय ऋषि का इस समय न्यूयॉर्क में उपचार चल रहा है. रणधीर ने बताया कि वह जल्द ही घर लौटेंगे.

उन्होंने कहा, ‘उनका उपचार चल रहा है. अब वह बेहतर हैं. वह कैंसर से लगभग निजात पा चुके हैं. उन्हें वापस आने में कुछ समय लगेगा क्योंकि उन्हें पूरा इलाज कराना है. वह आगामी कुछ महीनों में यहां होंगे. बहुत जल्दी.’

कपूर परिवार ने ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में पहली बार सीधे तौर पर कोई टिप्पणी की है, हालांकि उनकी पत्नी नीतू कपूर ने नववर्ष पर किये अपने एक पोस्ट में संकेत दिया था कि उनके पति कैंसर से पीड़ित हैं.

निर्देशक राहुल रवेल ने भी फेसबुक पर ऋषि कपूर की तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ऋषि कपूर (चिंटू) कैंसर मुक्त हैं.’ ऋषि कपूर का सितंबर 2018 से न्यूयॉर्क में उपचार चल रहा है और इसी कारण वह अक्टूबर में अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >