‘फाइंडिंग फैनी’ की शूटिंग में लगे मात्र 36 दिन

मुम्बई : ‘फाइंडिंग फैनी’ में अभिनेता अर्जुन कपूर का नया लुक दिखेगा. इस फिल्‍म में उनके साथ हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी. इस फिल्म में अपना लुक दीपिका ने भी कुछ अलग बनाया है. अपना किलर लुक ट्विटर पर उन्होंने शेयर भी किया है.होमी अदजानिया की फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ का ट्रेलर मात्र 22 […]

मुम्बई : ‘फाइंडिंग फैनी’ में अभिनेता अर्जुन कपूर का नया लुक दिखेगा. इस फिल्‍म में उनके साथ हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी. इस फिल्म में अपना लुक दीपिका ने भी कुछ अलग बनाया है.

अपना किलर लुक ट्विटर पर उन्होंने शेयर भी किया है.होमी अदजानिया की फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ का ट्रेलर मात्र 22 घंटे में दस लाख से अधिक लोगों ने देखा. होमी ने कहा कि इसकी शूटिंग मात्र 36 दिनों में पूरी की गयी.

इस फिल्म के मुख्य कलाकार दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाडिया और पंकज कपूर है.फिल्म की शूटिंग गोवा के दूरस्थ गांवों में की गई है.

अजदानिया ने बताया कि शूटिंग में प्रतिभावान कलाकारों के साथ काम करने में उन्हें खूब मजा आया. फिल्म ‘बीइंग साइरस’ और ‘कॉकटेल’ जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक अदजानिया ने बताया कि मैं नसीर के बिना फिल्म नहीं बना सकता था क्योंकि यह चरित्र उन्हीं के लिये बनाया गया था. इसी तरह मैं डिंपल के बिना भी फिल्म बनाने की नहीं सोच सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >