सनी देओल भरोसेमंद व्यक्ति हैं, गुरदासपुर से जरूर जीतेंगे : अनुपम खेर

चंडीगढ़ : लोकप्रिय अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार को अपने सह कलाकार सनी देओल को विश्वसनीय और भरोसेमंद व्यक्ति बताया. देओल को भाजपा ने गुरदासपुर से लोकसभा चुनावों के लिए टिकट दिया है. इस सीट पर देओल (62) का मुकाबला कांग्रेस के सांसद और पार्टी उम्मीदवार सुनील जाखड़, आप के उम्मीदवार पीटर मसीह और पंजाब […]

चंडीगढ़ : लोकप्रिय अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार को अपने सह कलाकार सनी देओल को विश्वसनीय और भरोसेमंद व्यक्ति बताया. देओल को भाजपा ने गुरदासपुर से लोकसभा चुनावों के लिए टिकट दिया है. इस सीट पर देओल (62) का मुकाबला कांग्रेस के सांसद और पार्टी उम्मीदवार सुनील जाखड़, आप के उम्मीदवार पीटर मसीह और पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार लालचंद से है.

अनुपम खेर ने यहां कहा, ‘सनी काफी विश्वसनीय और भरोसेमंद व्यक्ति हैं और मेरा मानना है कि यह अच्छी पसंद है (गुरदासपुर से सनी को टिकट दिया जाना).’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें शुभकामना देता हूं और सौ फीसदी विश्वास है कि वह जीतेंगे.’

देओल और अनुपम खेर ने ‘‘चालबाज’, ‘‘सलाखें’, ‘‘डर’ ‘‘जिद्दी’ जैसी फिल्मों में साथ-साथ काम किया है. दिल्ली में 23 अप्रैल को भाजपा में शामिल होने के बाद देओल ने कहा था, ‘‘मैं इस परिवार (भाजपा) के लिए जो भी कर सकता हूं, वह करूंगा. मैं बात नहीं नहीं करूंगा, मैं आपको काम करके दिखाऊंगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >