क्‍या प्रेग्‍नेंट हैं ऐश्‍वर्या राय? जानें इस तसवीर के पीछे का सच

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि ऐश्‍वर्या प्रेग्‍नेंट हैं. बताया जा रहा है कि आराध्या के बाद ऐश्‍वर्या फिर से मां बनने वाली हैं. इस तसवीर में ऐश्‍वर्या का वजन थोड़ा बढ़ा हुआ नजर […]

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि ऐश्‍वर्या प्रेग्‍नेंट हैं. बताया जा रहा है कि आराध्या के बाद ऐश्‍वर्या फिर से मां बनने वाली हैं. इस तसवीर में ऐश्‍वर्या का वजन थोड़ा बढ़ा हुआ नजर आ रहा है और उनके हाव-भाव देखकर मीडिया में उनकी प्रेग्‍नेंसी की अफवाहें उड़ रही है. यह तसवीर गोवा की है जिसमें इंडस्‍ट्री का यह क्‍यूट कपल क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रहा है. अब इस खबर को लेकर ऐश्‍वर्या के प्रवक्‍ता ने जवाब दिया है.

बॉलीवुडलाईफ की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्‍वर्या के प्रवक्‍ता ने अभिनेत्री के प्रेग्‍नेंट होने की खबरों को खारिज किया है. उनका कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है. उन्‍होंने साफ किया है कि ऐसा सिर्फ कैमरा एंगल की वजह से हुआ है इससे ज्‍यादा कुछ भी नहीं.

इस तसवीर में ऐश्‍वर्या पति अभिषेक बच्‍चन के साथ गोवा वेकेशन इंज्‍वॉय कर रही हैं. वे रिलैक्‍स मूड में नंगे पांव बीच के किनारे चहलकदमी करती नजर आ रही हैं. हमेशा की तरह ऐश्‍वर्या इस तसवीर में काफी फ्रेश और खूबसूरत लग रही हैं.

दरअसल ऐश्‍वर्या की यह तसवीर सोशल मीडिया पर एक फैन क्‍लब ने शेयर की है. जिसके बाद से ऐश्‍वर्या के प्रेग्‍नेंट होने की अफवाहों ने जोर पकड़ा.

बता दें कि ऐश्‍वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में शादी की थी. साल 2011 में अभिनेत्री ने एक प्‍यारी सी बेटी आराध्‍या को जन्‍म दिया था. उन्‍होंने कभी भी मीडिया के सामने दूसरे बेबी प्‍लानिंग के बारे में कुछ नहीं कहा है. ऐश्‍वर्या एक केयरिंग और प्रोटेक्टिव मॉम हैं. अक्‍सर आराध्‍या और ऐश्‍वर्या की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

ऐश्‍वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे पति अभिषेक बच्‍चन के साथ फिल्‍म ‘गुलाब जामुन’ में नजर आनेवाली हैं. लंबे अरसे बाद दोनों एकसाथ इस फिल्‍म में नजर आनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >