सुष्मिता सेन ने किया प्‍यार का इजहार, ब्‍वॉयफ्रेंड के लिए लिखा- I LOVE YOU...

सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरें है सुष्मिता सेन इन दिनों खुद से 15 साल से छोटे ब्‍वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं. वे कई बार रोहमन के साथ रिलेशनशिप को स्‍वीकार कर चुकी हैं. मीडिया में कई तरह की अफवाहों के सामने आने के […]

सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरें है सुष्मिता सेन इन दिनों खुद से 15 साल से छोटे ब्‍वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं. वे कई बार रोहमन के साथ रिलेशनशिप को स्‍वीकार कर चुकी हैं. मीडिया में कई तरह की अफवाहों के सामने आने के बाद अभिनेत्री कई बार सोशल मीडिया पर अपने प्‍यार का इजहार कर चुकी हैं. सुष्मिता अक्‍सर रोहमन के साथ रोमांटिक तसवीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्‍होंने एक और फोटो शेयर किया है.

इंस्‍टाग्राम पर शेयर किये गये इस वीडियो में सुष्मिता सेन ब्‍वॉयफ्रेंड रोहमन के साथ विंडो साइड पर बैठी दिखाई दे रही हैं. इस खूबसूरत तसवीर के स्‍टेटस से पता चलता है कि यह तसवीर लंदन की है.

इस तसवीर के साथ सुष्मिता सेन ने एक बार फिर रोहमन के लिए प्‍यार का इजहार किया है. उन्‍होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा,’ Mmuuuuaaah!!!! #us #mytraveldiary2019 #londonairport #love #rohmance @rohmanshawl ❤️🥰💃🏻I love you!!!’ इससे पहले भी सुष्मिता ने रोहमन के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था.

https://www.instagram.com/p/BvCFsmehtbS/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

बताया जा रहा है कि सुष्मिता और रोहमन पिछले कुछ म‍हीनों से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की मुलाकात एक फैशन इवेंट के दौरान हुई थी. दोनों को एकदूसरे का साथ अच्‍छा लगता है. रोहमन ने सुष्मिता को प्रपोज किया है और वो भी इसके लिए तैयार हो गईं हैं.

https://www.instagram.com/p/BurLqG6hDcG/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

बता दें कि रोहमन शॉल सुपरमॉडल हैं और दिल्‍ली के रहनेवाले हैं. सुष्मिता और रोहमन में तक़रीबन 15 साल का अंतर है. सुष्मिता 42 वर्ष की हैं जबकि रोहामन 27 साल के हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >