इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं पुलकित सम्राट!

अभिनेता पुलकित सम्राट इनदिनों अपनी फिल्‍मों से ज्‍यादा पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सलमान खान की राखी बहन श्‍वेता रोहिरा से तलाक के बाद पुलकित सम्राट का नाम यामी गौतम से जोड़ा जा रहा था. दोनों का रिलेशनशिप मीडिया में चर्चा का विषय बन गया था. लेकिन दोनों का रिश्‍ता बहुत […]

अभिनेता पुलकित सम्राट इनदिनों अपनी फिल्‍मों से ज्‍यादा पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सलमान खान की राखी बहन श्‍वेता रोहिरा से तलाक के बाद पुलकित सम्राट का नाम यामी गौतम से जोड़ा जा रहा था. दोनों का रिलेशनशिप मीडिया में चर्चा का विषय बन गया था. लेकिन दोनों का रिश्‍ता बहुत दिनों तक नहीं चला और उनका ब्रेकअप हो गया. लेकिन अब पु‍लकित सम्राट का नाम किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा रहा है. खबरें हैं कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

स्‍पॉटब्‍वॉय की खबर के अनुसार, पु‍लकित सम्राट इ‍नदिनों अभिनेत्री कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं. दोनों पिछले कई दिनों से एकसाथ देखे जा रहे हैं. इतना ही नहीं एक्‍टर के बर्थडे पर वे उन्‍हें सरप्राइज देने के लिए चेन्‍नई पहुंच गई थीं.

रिपोर्ट के मुताबिक, कृति पिछले कुछ दिनों से पुलकित के पर्सनल ट्रेनर समीर हंसारी से ट्रेनिंग ले रही हैं. बता दें कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा एकसाथ रोमांटिक फिल्‍म ‘वीरे की वेडिंग’ में नजर आ चुके हैं. बताया जा रहा है कि दोनों फिल्‍म पागलपंती में एकसाथ नजर आनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >